फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No heat relief, temperature rises 9.4 degrees in 9 days

गर्मी से राहत नहीं, 9 दिन में 9.4 चार डिग्री बढ़ा पारा

Wed, 17 Jun 2020 01:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
No heat relief, temperature rises 9.4 degrees in 9 days
चंडीगढ़। ट्राइसिटी के लोगों को गर्मी से अभी राहत नहीं मिलने वाली। गर्मी के बढ़ते स्तर के कारण नौ दिनों में अधिकतम तापमान में 9.4 डिग्री की वृद्धि हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन तक अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। वहीं, 18 जून को अधिकतम तापमान के 42 डिग्री पहुंचने की आशंका है। हालांकि 19 जून को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि आठ जून से अब तक नौ दिनों से अधिकतम पारे में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को अधिकतम पारा 40.4 और न्यूनतम तापमान 30.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन और ऐसे ही हालात रहेंगे। 17 और 18 जून को क्रमश: अधिकतम तापमान 41 और 42 डिग्री तक रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आएगी और 29 डिग्री रहने का अनुमान ह्रै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed