फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No cash, no ambulance, son compelled to carry father's body on cart

जालंधर: ऐम्बुलेंस न मिली तो पिता के शव को ठेले पर लादकर घर ले गया बेटा

Sun, 14 May 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sun, 14 May 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
No cash, no ambulance, son compelled to carry father's body on cart
ऐम्बुलेंस न मिली तो पिता के शव को ठेले पर लादकर घर ले गया बेटा
पिता की मौत के बाद उनके शव को ऐम्बुलेंस से ले जाने के लिए पैसे कम पड़े तो एक युवक को मजबूरी में ठेलागाड़ी का इस्तेमाल करना पड़ा। मामला पंजाब के जालंधर के सिविल अस्पताल का है, जहां लाल सिंह नाम के शख्स को 7 मई को स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके, गुरुवार को उनकी मौत हो गई। बेटे सरबजीत सिंह के पास इतने पैसे नहीं थे कि सिर्फ 4 किलोमीटर दूर स्थित अपने घर तक पिता के शव को ऐम्बुलेंस में ले जा पाता।
विज्ञापन


सरबजीत ने बताया, 'मैंने अस्पताल में खड़ी एक ऐम्बुलेंस से ड्राइवर से बात की। उसने सिर्फ 4 किलोमीटर के लिए 400 रुपये मांग लिए, जबकि मेरे पास सिर्फ 150 रुपये थे।' सरबजीत का परिवार कृष्णा नगर में रहता है। सरबजीत की मदद उसके एक रिश्तेदार ने की जो फल और सब्जियां बेचने के लिए इस्तेमाल होने वाली ठेलागाड़ी लेकर आया। इस घटना को देखने के लिए काफी लोग वहां पर जमा हो गए।
विज्ञापन


शव को ठेलागाड़ी पर रखकर सरबजीत अस्पताल के गेट तक पहुंचा, जहां एक ऑटो ड्राइवर ने उसे कहा कि वह शव को उनके घर तक पहुंचा देगा। इसके बाद ठेलागाड़ी से उतारकर शव को ऑटो में ले जाया गया। सिविल अस्पताल के मेडिकल सूपरिंटेंडेंट केएस बावा ने कहा कि अस्पताल की ऐम्बुलेंस सर्विस सिर्फ मरीजों को लाने, ले जाने के लिए होती है, इसे शव को ले जाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed