फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No bulbs on pole for a year, people upset

एक साल से पोल पर बल्ब नहीं, लोग परेशान

Fri, 06 Mar 2020 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
No bulbs on pole for a year, people upset
चंडीगढ़। नगर निगम द्वारा सेक्टर 38 (वेस्ट) के पार्कों में रोशनी के लिए लाइट पोल तो लगा दिए गए लेकिन उस पर विभाग बल्ब लगाना भूल गया। सेक्टर 38 (वेस्ट) रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि जब इस बारे में उन्होंने संबंधित अधिकारी से बात की तो उन्हें बताया गया कि पुराने ठेकेदार ने बकाया राशि न मिलने की वजह से काम बीच में ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने इसके लिए नया टेंडर निकाला था लेकिन यह काम करने के लिए तीन ठेकेदार भी आगे नहीं आए जबकि टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के लिए नगर निगम को कम से कम तीन आवेदन चाहिएं। पंकज गुप्ता ने कहा कि यह बहुत गंभीर विषय है कि भुगतान राशि समय पर न मिलने की वजह से ठेकेदार ही नगर निगम का कार्य करने के इच्छुक नहीं हैं।
विज्ञापन

रेजिडेंट्स यूनाइटेड फ्रंट सेक्टर 38 (वेस्ट) के अध्यक्ष केएस चौधरी ने कहा कि नगर निगम की खराब वित्तीय स्थिति और गिरती हुई साख बहुत चिंता का विषय है। एक तरफ तो नगर निगम के अधिकारी और पार्षद अनावश्यक खर्चों और अपनी सुविधाओं के नाम पर बड़ी राशि खर्च करते हैं और दूसरी तरफ जरूरी विकासात्मक कार्य अधर में लटके पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव कुलभूषण शर्मा का कहना है कि पार्कों में रात के समय काफी अंधेरा हो जाता है जिसका फायदा कुछ असामाजिक तत्व उठाते हैं। एसोसिएशन ने चंडीगढ़ के प्रशासक से अपील की कि वे हस्तक्षेप करके इस लंबित कार्य को शीघ्र पूरा करवाएं।

कोटस...
नगर निगम इस कोशिश में है कि पार्क में लगे पोल पर जल्द लाइट लगे। हमारी कोशिश जारी है। काम जल्द शुरू होगा। -केपी सिंह एसई, इलेक्ट्रिकल और हार्टिकल्चर नगर निगम चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed