फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nitish kumar says about narendra modi

पीएम के स्वच्छ अभियान पर ये क्या बोल गए नीतिश?

Mon, 13 Oct 2014 10:50 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, भिवानी
डिजिटल टीम/अमर उजाला, भिवानी Updated Mon, 13 Oct 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
nitish kumar says about narendra modi

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को नाटक करार दिया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ गांधी जी का नाम लेने, नाटकीय कार्य करने से स्वच्छता नहीं आएगी। देश को स्वच्छ बनाने के लिए पहले मन को स्वच्छ करना होगा। सफाई के इस ड्रामे ने झाड़ू को भी महंगा कर दिया है।

विज्ञापन


इनेलो प्रत्याशी निर्मला सर्राफ के समर्थन में हुडा पार्क के समीप जनसभा में बिहार के पूर्व सीएम ने प्रधानमंत्री को ही निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि सीमा पर सीज फायर का इतना उल्लंघन इससे पहले कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन


जब प्रधानमंत्री चीन के राष्ट्रपति का आवाभगत कर रहे थे, उसी समय चीन की सेना चुमार तक घुस आई। लोस चुनाव में बड़े बातें करने वाले मोदी का पुरुषार्थ कहां गया। सौ दिनों में किसके अच्छे दिन आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ लेने में विश्वास करते हैं

nitish kumar says about narendra modi

नीतिश ने कहा कि वह ऐसे लोग हैं जो सिर्फ लेने में विश्वास करते हैं। बिहार से किया गया एक वादा नहीं पूरा किया, यहां भी कुछ नहीं करेंगे। बिहार और हरियाणा के पुराने रिश्ते गिनाते हुए कहा कि गांधी-लोहिया के अनुयायी अब फिर से एकजुट हो गए हैं। हरियाणा में एक नए युग की शुरुआत हो रही है। उन्होंने 87 का इतिहास दोहराने का आह्वान किया।

उप्र के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने भ्रष्ट पूंजावादी लोगों ने षडयंत्र कर ओपी चौटाला को जेल में भिजवाया है। संकट की इस घड़ी में गांधी-लोहिया की विचारधारा के सभी लोग उनके साथ हैं। देश में सांप्रदायिक और झूठ बोलने वाले लोग हैं, जनता की सेवा करने वाले नहीं। सभा में राज्यसभा सांसद केसी त्यागी, कर्ण चौटाला, इनेलो जिलाध्यक्ष सुनील लांबा, कर्नल राठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed