फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA team raided the house of gangster Gagan Judge in Firozpur of Punjab

फिरोजपुर: गैंगस्टर गगन जज के घर एनआईए की दबिश, 30 किलो सोना लूट मामले का है आरोपी

Thu, 01 Jul 2021 06:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Jul 2021 06:29 PM IST
सार

बठिंडा जेल में बंद गैंगस्टर गगन जज के घर पर एनआईए टीम ने दबिश दी। गगन लुधियाना में हुई 30 किलो सोना लूट मामले का आरोपी है। गगन जयपाल भुल्लर का साथी था। जयपाल भुल्लर कोलकाता में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। 

विज्ञापन
NIA team raided the house of gangster Gagan Judge in Firozpur of Punjab
घर के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एनआईए ((राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण)) टीम ने गुरुवार को फिरोजपुर शहर के राम लाल नगर की गली नंबर चार पर स्थित गैंगस्टर गगन जज के घर दबिश दी। गगन गैंगस्टर जयपाल भुल्लर का साथी था और इन्होंने लुधियाना में लगभग 30 किलो सोना लूटा था। बताया जा रहा है कि उसी वारदात के संबंध में एनआईए टीम ने गगन जज के घर पर दबिश देकर उनके पारिवारिक सदस्यों से गहन पूछताछ की है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि गगन जज मौजूदा समय में बठिंडा जेल में बंद है। गगन पर हत्या, लूटपाट व अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक गगन जज गैंगस्टर जयपाल भुल्लर और चंदू की गैंग का है। जयपाल, गगन जज और उसके साथियों ने मिलकर लुधियाना में तकरीबन 30 किलो सोना लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात के बाद जयपाल और गगन जज भूमिगत हो गए थे। 
विज्ञापन


पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप की अध्यक्षता में एक टीम का गठन हुआ था, जिसे उक्त वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। चंडीगढ़ के सेक्टर-36 में कुंवर विजय प्रताप के नेतृत्व में ओकू टीम ने दबिश देकर वहां से गैंगस्टर गगन जज को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उस समय गगन के पास से एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 50 के करीब कारतूस और 31 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई थी। उसके बाद से गगन जज बठिंडा जेल में बंद है। जबकि कोलकाता में नौ जून को पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर जजपाल भुल्लर मारा गया था। 

पुलिस टीम ने इस गैंग के कई और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसलिए एनआईए ने गुरुवार को फिरोजपुर स्थित गैंगस्टर गगन जज के घर पर दबिश दी। इस टीम में लगभग छह अधिकारी थे और बाकी पुलिसकर्मी थे । उक्त अधिकारी गगन के घर के अंदर घुसे और काफी देर तक पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ की। टीम ने मीडिया को कुछ नहीं बताया कि वह किस मामले में दबिश देने पहुंचे हैं। 


उधर, पड़ोसियों का कहना है कि गगन जज का पिता ईमानदार जमींदार था। पिता की मौत के बाद गगन की दोस्ती गलत लोगों के साथ हो गई। लड़ाई-झगड़े करने लगा। लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने लगा। इसके बाद जयपाल और चंदू गैंग में शामिल हो गया। कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया, इस समय बठिंडा जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed