फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA takes over killing case of Shaurya Chakra awardee Balwinder Singh Sandhu

एनआईए करेगी शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह हत्याकांड की जांच, 200 आतंकियों से लिया था लोहा

Wed, 27 Jan 2021 07:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Jan 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
NIA takes over killing case of Shaurya Chakra awardee Balwinder Singh Sandhu
शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह हत्याकांड की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। बता दें कि बलविंदर सिंह ने पंजाब में आतंकवाद के दौर में आतंकियों का बहादुरी से मुकाबला किया था। तरनतारन के भिखीविंड में पिछले साल अक्तूबर में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


 बलविंदर सिंह शौर्य चक्र विजेता थे और उनके जीवन पर कई टेलीफिल्में भी बनी थीं। इससे पहले उन पर 42 बार हमले हुए थे। उनके परिवार ने हत्यांकाड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। बलविंदर सिंह कस्बे में निजी स्कूल चलाते थे। वे कामरेड बलविंदर के नाम से मशहूर थे। स्कूल के ऊपर ही उनका आवास है। 
विज्ञापन


जब 200 आतंकियों को खदेड़ा
सितंबर 1990 में पंजवड़ ने 200 आतंकवादियों के साथ बलविंदर सिंह के घर में हमला किया था। इसमें रॉकेट लांचर का भी इस्तेमाल किया था। बलविंदर के घर में पक्के बंकर बने थे। आतंकवादियों ने बलविंदर के घर को चारों तरफ से घेर लिया था, उनके घर की तरफ जाने वाले सभी रास्ते भी ब्लॉक कर दिए गए थे ताकि पुलिस व अर्धसैनिक बल मदद को न आ सकें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच घंटे चली इस मुठभेड़ में पंजवड़ भाग खड़ा हुआ था और उसके कई गुर्गे मारे गए थे। घर में बनाए गए मोर्चे से परिवार के सभी सदस्यों ने स्टेनगन आदि हथियारों से आतंकवादियों का बहादुरी से मुकाबला किया था। इसके बाद बलविंदर सिंह का नाम सुर्खियों में आ गया था। इसके बाद 1993 में गृह मंत्रालय की सिफारिश पर तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने बलविंदर सिंह, उनके बड़े भाई रंजीत सिंह और उनकी पत्नियों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया था। 


कांट्रैक्ट किलिंग थी बलविंदर की हत्या
शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की हत्या कांट्रैक्ट किलिंग थी। गैंगस्टर सुख भिखारीवाल ने गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह से शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की हत्या करने लिए तीन लाख रुपये में सौदा किया था। इसमें से एक लाख 20 हजार रुपये किसी करीबी के माध्यम से मुहैया करा दिए थे। भिखारीवाल ने हत्या करने के आरोपियों को बताया था कि बलविंदर सिंह मामूली आदमी है। दोनों आरोपियों ने शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू को आम आदमी समझ हत्या कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed