फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA reveals, those who opened fire at businessman Makkar's house are involved in terrorist activities

Chandigarh News: एनआईए का खुलासा, कारोबारी मक्कड़ के घर पर गोलियां चलाने वाले आतंकी गतिविधियों में शामिल

Tue, 09 Apr 2024 03:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
NIA reveals, those who opened fire at businessman Makkar's house are involved in terrorist activities
चंडीगढ़। शहर के सबसे पॉश व वीवीआईपी सेक्टर-5 में रहने वाले कारोबारी कुलदीप सिंह मक्कड़ के घर पर गोली चलाने का मामला फिर सुर्खियों में है। अब इस मामले के तार विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़ रहे हैं। गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित किया जा चुका है। ऐसे में 4 मार्च को गृह मंत्रालय ने इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी थी।
विज्ञापन

मामले में एनआईए ने सीबीआई की विशेष कोर्ट में तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता संदीप गुज्जर व अमरजीत सिंह ने दलील दी कि जिन आरोपियों का रिमांड मांगा जा रहा है, उनसे पहले ही चंडीगढ़ पुलिस पूछताछ कर चुकी है। आरोपियों से रिकवरी भी हो चुकी है, इसलिए दोबारा पूछताछ करने या रिकवरी करने के लिए कुछ बचा नहीं है लेकिन एनआईए ने दलील दी कि इन आरोपियों आतंकी गतिविधियों में भी संलिप्तता मिली है, इसलिए इनसे पूछताछ जरूरी है। इसके अलावा इनका गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ भी लिंक है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी अमृतपाल, प्रेम सिंह व सबरजीत का 4 दिन का रिमांड मंजूर किया।
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व सेक्टर-5 में रहने वाले कारोबारी मक्कड़ ब्रदर्स के घर पर गोलियां चली थीं। उस वक्त कारोबारी कुलदीप सिंह मक्कड़ अपने घर में ही सोए हुए थे। इससे पहले मक्कड़ को विदेशी नंबर से फोन आया था और बातचीत करने वाले ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताते हुए उनसे दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। बाद में उन्हें दोबारा फोन कर आरोपी ने दो के बजाय तीन करोड़ रुपये की डिमांड की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच टीमों ने सबसे पहले मोहाली जिले के मुल्लांपुर के नजदीक गांव करतारपुर निवासी गुरविंद्र सिंह उर्फ लाडी को गिरफ्तार किया, जिसने रिमांड के दौरान कई खुलासे किए। कड़ियां जोड़ते हुए जांच टीमों ने एक-एक कर मामले में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें लाडी के अलावा शुभम कुमार गिरी उर्फ पंडित, सरबजीत उर्फ शरभू, अमृतपाल उर्फ गुज्जर, कमलप्रीत सिंह, काशी सिंह उर्फ हैप्पी, प्रेम सिंह और गगनदीप सिंह उर्फ गोल्डी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed