फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA files 6th chargesheet against four in seizure of 500 kg of heroin at Salaya Port

Punjab News: 500 किलो हेरोइन मामले में चार तस्करों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल, अब तक 24 हो चुके गिरफ्तार

Tue, 04 Jul 2023 01:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Jul 2023 01:06 AM IST
सार

यह मामला 12 अगस्त 2018 को गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते ने दर्ज किया गया था। आरोपी अजीज अब्दुल से हेरोइन की खेप पकड़ी गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 29 जून 2020 को इसकी जांच एनआईए को सौंपी थी।

विज्ञापन
NIA files 6th chargesheet against four in seizure of 500 kg of heroin at Salaya Port
राष्ट्रीय जांच एजेंसी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुजरात के सलाया बंदरगाह पर पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई 500 किलोग्राम हेरोइन के मामले में सोमवार को चार आरोपियों के खिलाफ छठा पूरक आरोप पत्र दाखिल किया। एनआईए के प्रवक्ता के अनुसार अहमदाबाद स्थित विशेष एनआईए अदालत में चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, एनडीपीएस एक्ट और यूएपीए के तहत आरोप पत्र दाखिल किया है। 

विज्ञापन


आरोप पत्र में नामजद चारों आरोपी हरमिंदर सिंह उर्फ रोमी रंधावा, मंजीत सिंह उर्फ मन्ना, कुलदीप सिंह और मलकीत सिंह पंजाब के रहने वाले हैं। जांच से पता चला है कि आरोपियों ने यह खेप पंजाब के विभिन्न स्थानों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने नशीले पदार्थों से हुई आय का इस्तेमाल आतंकवादी एवं आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में किया। इस मामले में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि नौ फरार हैं।

विज्ञापन

फरार आरोपियों में इटली में रह रहा भारत का वांछित तस्कर सिमरनजीत सिंह संधू, पाकिस्तान में रह रहे वांछित आरोपी हाजी साहब उर्फ भाईजान और नबी बख्श और ऑस्ट्रेलिया में रह रहा तनवीर सिंह बेदी शामिल हैं। एनआईए इन वांछित अपराधियों और गिरफ्तार आरोपियों के संबंध का पता लगाने में कामयाब रही है। जांच एजेंसी ने कहा कि इस मामले से समुद्री मार्ग का उपयोग करके पाकिस्तान से भारत में नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी आपराधिक साजिश का खुलासा हुआ।

लुधियाना में किराये पर लिया गोदाम और मकान

इस खेप को दिल्ली के रास्ते पंजाब में तस्करी के जरिये ले जाया जा रहा था। इसे गुजरात के बंदरगाह पर उतरने के बाद यहां लाया गया था। एनआईए की जांच के मुताबिक हरमिंदर सिंह और मंजीत सिंह ने बेदी के कहने पर तस्करी कर लाए गए पदार्थों के भंडारण के लिए पंजाब के लुधियाना में गोदाम और मकान किराये पर लिए थे।

कुलदीप ने मलकीत सिंह के साथ मिलकर एक अन्य आरोपी सुखबीर सिंह उर्फ हैप्पी की संदेह और पुलिस जांच से बचाने के साथ दिल्ली से लुधियाना और अमृतसर तक कई बार हेरोइन से भरे वाहनों को ले जाने में सहायता की थी। बोलेरो वाहन फतेहगढ़ साहिब जिले के एक गुरुद्वारे के नाम पर पंजीकृत था। यह मामला 12 अगस्त 2018 को गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते ने दर्ज किया गया था, जब आरोपी अजीज अब्दुल से हेरोइन की खेप पकड़ी गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 29 जून 2020 को इसकी जांच एनआईए को सौंपी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed