फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA declared a cash reward of Rs 15 lakh against Lakhbir Singh Sandhu alias Landa

NIA का एक्शन: आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा पर 15 लाख का इनाम किया घोषित, तरनतारन का रहने वाला, कनाडा में है छिपा

Wed, 15 Feb 2023 06:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Feb 2023 06:26 PM IST
सार

एनआईए ने लखबीर सिंह लंडा के खिलाफ 20 अगस्त, 2022 को आईपीएस की धारा 120बी, 121, 121ए और गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम, 1967 की धारा 17, 18, 18-बी और 38 के तहत मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन
NIA declared a cash reward of Rs 15 lakh against Lakhbir Singh Sandhu alias Landa
आतंकी लखबीर सिंह संधू उर्फ लंडा। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में आरपीजी अटैक का मास्टरमाइंड आतंकी लखबीर सिंह लंडा के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया। पंजाब के तरनतारन जिले के हरिके गांव का रहने वाला लखबीर फिलहाल कनाडा के एडमॉन्टन, अलबर्टा में छिपा है। एनआईए ने उसके खिलाफ पिछले साल 20 अगस्त को आईपीसी की धारा 120बी, 121, 121ए और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) 1967 की धारा 17, 18, 18-बी और 38 के तहत देश के विभिन्न हिस्सों में गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने का मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन


एनआईए ने कहा, लखबीर से जुड़ी जानकारी एनआईए के दिल्ली स्थित मुख्यालय में 011-24368800 पर फोन कर या +91-8585931100 पर व्हाट्सएप व टेलीग्राम और do.nia a@gov.in पर मेल कर साझा की जा सकती है। एनआईए के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में 0172-2682900, 2682901 पर फोन कर, 7743002947 पर व्हाट्सएप व टेलीग्राम के जरिये और info-chd.nia@ gov.in पर मेल की जा सकती है। 
विज्ञापन


जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उसे इनाम के तौर पर 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। एनआईए ने पंजाब पुलिस के लखबीर के चार कथित साथियों को गिरफ्तार करने और उनके पास से मैगजीन और गोलियों के साथ चार देसी हथियार जब्त करने के महीनों बाद यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में भाग गया था विदेश
लखबीर सिंह लंडा 2017 में हत्या, हत्या के प्रयास और एनडीपीएस में नामजद होने के बाद कनाडा भाग गया था। 2021 में अमृतसर के पट्टी में दो अकाली कार्यकर्ताओं की हत्या में उसका नाम आया था। इसके बाद पुलिस ने केंद्र को रेड कॉर्नर के लिए लिखा। कुछ दिन पहले उसका तरनतारन के एक पुलिस मुलाजिम को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था।

आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता
पंजाब के मोहाली और तरनतारन में हुए आरपीजी अटैक का लखबीर मास्टरमाइंड है। उसने पाकिस्तान और पंजाब के स्थानीय गैंगस्टरों के साथ मिलकर हमले को अंजाम दिया था। हथियारों और ड्रग्स की सप्लाई के साथ आतंकी और गैंगस्टरों का उसने एक नेटवर्क बना रखा है। पंजाब में हुई कई टारगेट किलिंग में भी उसका नाम सामने आ चुका है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed