{"_id":"618009dc8f88f869a02ba708","slug":"nia-conducted-searches-at-multiple-locations-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: एनआईए की कई स्थानों पर छापेमारी, जलालाबाद धमाका मामले में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: एनआईए की कई स्थानों पर छापेमारी, जलालाबाद धमाका मामले में कार्रवाई
Mon, 01 Nov 2021 09:09 PM IST
ajay kumar
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 01 Nov 2021 09:09 PM IST
सार
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने सोमवार को पंजाब के फिरोजपुर और फाजिल्का जिले के चार स्थानों पर दबिश दी। जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई जलालाबाद बम धमाका मामले की है।
विज्ञापन
धमाके के बाद बाइक की जांच करते अधिकारी। (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जलालाबाद बम धमाका मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पंजाब में कई स्थानों पर दबिश दी। तलाशी में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व अभियुक्तों के पाकिस्तानी तस्करों व आतंकवादी से जुड़े होने के संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर दी। एनआईए ने फिरोजपुर और फाजिल्का जिले के चार स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। एक अक्तूबर को इस मामले में एनआईए ने मामला दर्ज किया था और अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
जीजा और साले की हो चुकी है गिरफ्तारी
जलालाबाद धमाके की साजिश में जीजा और साले को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी प्रवीन कुमार (जीजा) को सीमांत गांव धर्मूवाला से और सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा (साला) निवासी सीमांत गांव चांदीवाला जिला फिरोजपुर को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था। सुक्खा के जीजा के खेत से पुलिस को एक टिफिन बम मिला था।
विज्ञापन
फिरोजपुर में मिले टिफिन बम की फाइल फोटो।
विज्ञापन
15 सितंबर की रात हुआ था धमाका
15 सितंबर की रात सवा आठ बजे जलालाबाद में बाइक की पेट्रोल की टंकी में भीषण विस्फोट हुआ था। जांच में पता चला की टंकी के नीचे टिफिन बम लगाकर धमाका किया गया था। इसके बाद सुक्खा वहां से भाग निकला था। जबकि धमाके में सुक्खा का साथी बलविंदर सिंह निवासी सीमांत गांव निहंगे वाला झुग्गे (फिरोजपुर) की मौत हो गई थी।
निशाने पर थी सब्जी मंडी
आरोपियों के निशाने पर जलालाबाद की सब्जी मंडी थी। उन्होंने यहां पर धमाके की साजिश रची थी। 15 सितंबर की रात पूरी प्लानिंग के साथ जलालाबाद पहुंचे। बाइक में टिफिन बम लगाकर मंडी में रखने की योजना थी। लेकिन मंडी से सौ गज की दूरी पर अचानक बाइक पर ही जोरदार धमाका हो गया। धमाके में बाइक चला रहे बलविंदर सिंह की मौत हो गई थी।
NIA conducts searches at multiple locations in Punjab in case of Bike IED Blast in Jalalabad(RC-24/2021/NIA/DLI) pic.twitter.com/VmSLxrCZqG
— NIA India (@NIA_India) November 1, 2021