{"_id":"68cc7116ace01536210b05f3","slug":"news-caught-between-trp-and-politics-drama-reveals-the-real-face-chandigarh-news-c-16-pkl1079-822646-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: टीआरपी और राजनीति के बीच फंसी खबर, नाटक ने दिखाया असली चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: टीआरपी और राजनीति के बीच फंसी खबर, नाटक ने दिखाया असली चेहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 18 के टैगोर थिएटर में ट्राइसिटी थिएटर फेस्टिवल के चौथे दिन नाटक ‘लूजर डोंट टॉक’ का मंचन हुआ। नाटक में टीवी पत्रकारिता और समाज में खबर की असली जिम्मेदारी को उजागर किया गया।
नाटक की शुरूआत संविधान की शपथ से होती है लेकिन दिखाया गया कि कैसे टीआरपी, बिजनेस और राजनीतिक दबावों में फंसकर खबरें समाज तक सही रूप में नहीं पहुंच पातीं। हल्की-फुल्की खबरों पर बहस, फौजी को गद्दार कहना, और नकारात्मक संदेश समाज में फैलने जैसी घटनाओं के जरिए दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया गया।
अंततः पत्रकार राकेश दुबे को अपनी जिम्मेदारी का एहसास होता है और वह समाज के असली नायकों-फुटपाथ पर बच्चों को पढ़ाने वाला, पंक्चर लगाने वाला जो मुफ्त में पानी देता है की कहानियां सामने लाता है।
विज्ञापन
नाटक का निर्देशन और लेखन नीरेश कुमार ने किया, जबकि अमृत अरोड़ा, अदिति, ऋतु, कार्तिक, शिवम, मयंक, हर्ष, कनुप्रिया, शिवानी, अमन, अंकुश और रजत ने अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।