फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New Year's celebration will be expensive at these places, special monitoring will

इन जगहों पर नए साल का हुड़दंग पड़ेगा महंगा, होगी खास निगरानी

Fri, 30 Dec 2016 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 Dec 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
New Year's celebration will be expensive at these places, special monitoring will
new year celebration

नये साल की पूर्व संध्या पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर सख्ती करने के लिए पुलिस विभाग ने शहर में 106 जगह नाके लगाने का फैसला लिया है। पूरी रात शहर में दो हजार कर्मचारी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


साथ ही सभी डीएसपी और थाना प्रभारी भी रात में सड़कों पर मौजूद रहेंगे। एसएसपी ईश सिंघल ने कहा कि नये साल को शांति से सेलिब्रेट करें। शराब पीकर सड़कों पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


31 दिसंबर की रात शहर में पीसीआर, थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के 106 जगह छोटे-बड़े नाके लगाए जाएंगे। इसमें से 20 स्पेशल नाके तो शराबी वाहन चालकों  को काबू करने के लिए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि वीरवार सुबह सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों के  साथ बैठक कर साफ निर्देश दिए गए है कि 31 दिसंबर की रात शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को तुरंत हिरासत में लिया जाए। 

सेक्टर 17 व अरोमा लाइट प्वाइंट पर होगी विशेष तैनाती

New Year's celebration will be expensive at these places, special monitoring will
new year 2017

किसी तरह का कोई हुड़दंग सड़कों पर नहीं होने दिया जाएगा। 31 दिसंबर की रात 2 बजे तक शहर में सड़कों पर 2 हजार पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे।

एसएसपी का कहना है कि पिछले दो दिनों से डिस्कोथेक व होटल मालिकों के साथ बैठकें चल रही है। उनसे भी कहा गया है कि अपने डिस्को व होटलों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अधिक महिला बाउंसरों की तैनाती करें।

इसके साथ एग्जिट व एंट्रेंस पर सीसीटीवी कैमरें भी लगाए जाएं। अगर रात को किसी महिला या युवती को घर जाने में कोई दिक्कत आती है तो वो 100 नंबर पर कॉल कर पीसीआर  बुला सकती है। 

पीसीआर उनको घर छोड़ कर आएगी। पुलिस का कहना है कि हर साल देखा जाता है कि सेक्टर-17 और अरोमा लाइट प्वाइंट पर लोग बड़ी संख्या में इकट्ठे होते हैं। इस बार इन जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed