गुड न्यूज: पंजाब में सस्ता हुआ बस का सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया साल पंजाब वासियों के लिए राहत की सौगात लेकर आया है। साल के पहले दिन से सरकार ने सामान्य बसों के किराए में चार पैसे प्रति किलोमीटर की कमी की है। 100 किलोमीटर सफर करने पर अब 4 रुपये कम किराया देना होगा।
वहीं, स्टेट अवार्डी शिक्षक अगले ही साल नेशनल अवार्ड के लिए अप्लाई कर सकेंगे। परिवहन मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ ने बुधवार को बताया कि राज्य के इतिहास में पहली बार बसों के किराए में कटौती की गई है।
चार पैसे की कटौती के बाद अब किराया 91 से घटकर 87 पैसे प्रति किलोमीटर हो जाएगा। साधारण एचवीएसी बसों का किराया 109 पैसे से घटाकर करीब 104 पैसे प्रति किलोमीटर किया गया है।
इसके अलावा इंटेगरल कोच बसों का किराया करीब 163 पैसे से घटाकर 156 पैसे प्रति किलोमीटर किया गया है। वहीं, सुपर इंटेगरल कोच का किराया 182 पैसे से घटाकर 174 पैसे प्रति किलोमीटर किया गया है।
किसी ने सही तो किसी ने गलत बताया फैसला
पीआरटीसी के चीफ अकाउंट अफसर मोहन लाल आहूजा ने कहा कि किराए में कमी से कारपोरेशन को हर माह 30 लाख का नुकसान होगा। तीन माह से 2000 के करीब कर्मियों को वेतन नहीं मिल पाया है।
इस फैसले से पीआरटीसी पर वित्तीय बोझ और बढ़ गया है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने बस किराए में कटौती को देरी से लिया गया सही निर्णय बताया है। शर्मा ने कहा कि इससे राज्य की जनता को राहत मिलेगी।
भाजपा लंबे समय से मांग करती आ रही थी कि केंद्र में मोदी सरकार के सत्तारूढ़ होने के बाद पेट्रोल व डीजल की कीमतें कई बार कम की जा चुकी हैं, लेकिन राज्य में बस किराया ज्यों का त्यों है। राज्य सरकार ने इसे स्वीकार किया है, इसका वह स्वागत करते हैं।