Punjab: NRI की हर समस्या होगी हल, सीएम मान ने लॉन्च की नई वेबसाइट, फरवरी में आयोजित होगी मिलनी सभा
भगवंत मान सरकार एनआरआई की सुविधा के लिए कई कदम उठा रही है। सीएम ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि एनआरआई को पंजाब के वो इलाके दिखाए जो उन्होंने कभी नहीं देखे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एलान किया है कि राज्य सरकार 2024 के फरवरी माह में पांच एनआरआई मिलनी सभा का आयोजन करेगी। ये मिलनी एनआरआई भाइयों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने में मदद करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ऐतिहासिक पहल के आधार पर राज्य सरकार ने दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नजदीक जमीन ली है।
सरकार यहां सुविधा केंद्र स्थापित करेगी, जहां विदेश से आने व जाने वाले पंजाब एनआरआई लोग रुक सकेंगे। वहां पंजाब सरकार के अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जो एनआरआई की समस्याओं का समाधान करेंगे।
यह केंद्र 24 घंटे कार्यरत रहेगा और सभी को सहायता प्रदान करेगा। हवाई अड्डे पर उड़ानें, कनेक्टिंग उड़ानें, टैक्सी सेवाएं, अन्य सुविधाएं प्रदान करेगा। सीएम भगवंत मान ने एनआरआई की मद्द की खातिर नई वेबसाइट nri.punjab.gov.in भी लांच की।
ਅੱਜ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਖੇ NRI ਮਾਮਲੇ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਤੇ NRIs ਨੂੰ ਦਰਪੇਸ਼ ਆਉਂਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਨੂੰ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਇੱਕ ਨਵੀਂ ਵੈੱਬਸਾਈਟ https://t.co/iDAqgnEXu5 ਲਾਂਚ ਕੀਤੀ...
ਨਾਲ ਹੀ ਮੀਟਿੰਗ 'ਚ ਫੈਸਲਾ ਕੀਤਾ ਕਿ 3 ਫਰਵਰੀ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ 'ਚ NRI ਮਿਲਣੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ...ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਿ… pic.twitter.com/qAK8Qfgteq
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) December 29, 2023
सर्किट हाउस में वेबसाइट लांच करते वक्त मुख्यमंत्री मान ने इसे एक अग्रणी कदम बताया। इसका उद्देश्य एक तरफ एनआरआई की भलाई सुनिश्चित करना और दूसरी तरफ उन्हें अपनी जड़ों से जुड़े रहने में मदद करना है। उन्होंने कहा कि अल्ट्रामॉर्डन वेबसाइट शासन सुधार विभाग द्वारा एनआईसी की मदद से बनाई गई है।
वेबसाइट पर एनआरआई पुलिस विंग, पंजाब राज्य एनआरआई आयोग और एनआरआई सभा से संबंधित विस्तृत जानकारी है। यह वेबसाइट एनआरआई भाइयों को एक क्लिक पर राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली कई सुविधाएं भी प्रदान करेगी। यह वेबसाइट एनआरआई को अन्य योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के साथ-साथ अपने दस्तावेजों को सत्यापित कराने में भी मदद करेगी।
वेबसाइट एनआरआई को हेल्पलाइन नंबर, ईमेल पते और व्हाट्सएप शिकायत नंबर भी प्रदान करेगी। सीएम मान ने कहा कि वेबसाइट में पंजाब सरकार के साथ पंजीकृत ट्रैवल एजेंट/एजेंसियों और विदेश मंत्रालय के साथ पंजीकृत आव्रजन एजेंट/एजेंसियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी है।
उन्होंने कहा कि वेबसाइट में पंजाब के केंद्रीकृत ऑनलाइन शिकायत पोर्टल का लिंक भी है। www.connect.punjab.gov.in जहां एनआरआई और अन्य लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह वेबसाइट एनआरआई भाइयों के सामने आने वाली समस्याओं को हल करने में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगी।