फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   new traffic and driving rules applied at panchkula chandigarh

फरमानः अब संभल कर करें ड्राइविंग, ट्रैफिक नियम तोड़ेंगे तो भुगतेंगे अंजाम

Tue, 09 Aug 2016 05:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Tue, 09 Aug 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
new traffic and driving rules applied at panchkula chandigarh
ट्रैफिक चालान - फोटो : demo pics
आप पंचकूला की सड़कों से गुजर रहे हैं तो ट्रैफिक नियमों का खास ख्याल रखें वरना ऐेसा न हो कि ट्रैफिक नटिनियमों के उल्लंघन का खामियाजा आपको भुगतना पड़े। पंचकूला पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों पर सख्ती करते हुए उनका लाइसेंस सस्पेंड करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


ऐसा ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीड, मोबाइल यूज, रेड लाइट जंप, ओवरलोड जैसी स्थिति में किया जा रहा है। पंचकूला पुलिस ने ट्रैफिक में सख्ती बरतते हुए अब ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस पंचकूला द्वारा नाके लगाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहे हैं। पंचकूला पुलिस अपनी इस ड्राइव में यहां लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ले रही है। जिसका कंट्रोल रूम सेक्टर-14 में बनाया गया है। ध्यान रहे कि पंचकूला में कुल 56 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं और इसके साथ ही दस रोटेटिंग कैमरा हैं। जिसके माध्यम से पंचकूला पुलिस ने ई चालानिंग शुरू की है। 
विज्ञापन


पुलिस ने जुलाई में कुल 4952 चालान किए। इसमें बिना हेलमेट के सबसे ज्यादा 1563 चालान किए गए। इसके साथ ही ओवरस्पीड के 719 चालान किए गए। पंचकूला पुलिस द्वारा जुलाई में किए गए इन चालान के बाद अब पुलिस नाके पर और सख्ती करने जा रही है। पंचकूला में भी पुलिस कुछ नियमित दिनों में ड्रंकन ड्राइव के नाके लगाएगी। जिससे शराब पीकर वाहन ड्राइव करने वालों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीए को करते हैं रिकमंड
एसीपी ट्रैफिक मुनीष सहगल ने बताया कि चालान करने के बाद लाइसेंस सस्पेंड करने के लिए आरटीओ को रिकमंड किया जाता है। लाइसेंस वहीं से सस्पेंड किया जाता है। लाइसेंस तीन माह के लिए सस्पेंड किया जाता है। 


ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। पिछले माह ही पंचकूला में करीब पांच हजार चालान किए गए। ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए हम लोगों को जागरूक तो कर ही रहे हैं साथ ही चालान भी किए जा रहे हैं। 
अनिल धवन, डीसीपी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed