फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new rule for electricty consumer in haryana

बिजली का बिल नहीं दिया, तो लीजिए सरकार की इस योजना को पढ़ लें

Thu, 27 Apr 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Apr 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
 new rule for electricty consumer in haryana
बिजली - फोटो : demo pic

विज्ञापन
हरियाणा सरकार डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल सरचार्ज माफी योजना लाई है। योजना के तहत उपभोक्ता बिना सरचार्ज के अपने बकाया बिजली बिल एकमुश्त या छह आसान किश्तों में जमा करवा सकेंगे। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मंजूरी के बाद उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने योजना को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया है। ये 31 मई तक प्रभावी रहेगी। ग्रामीण क्षेत्र में 2 किलोवाट लोड तक के कनेक्शन कटे हुए घरेलू व गैर घरेलू और शहरी क्षेत्र के 2 किलोवाट लोड तक के घरेलू उपभोक्ताओं पर ये योजना लागू होगी। 
विज्ञापन


वर्ष 2016 में भी राज्य सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल सरचार्ज माफी योजना लागू की थी। लेकिन, नोटबंदी के कारण नकदी की कमी के चलते काफी उपभोक्ता चाह कर भी इस योजना का लाभ नहीं ले सके। ऐसे उपभोक्ताओं की मांग पर सरचार्ज माफी योजना 2017 को शुरू किया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

सरचार्ज माफ कर दिया जाएगा

 new rule for electricty consumer in haryana
बिजली का मीटर


बिल की मूल राशि एकमुश्त अथवा किश्तों में अदा करने वाले उपभोक्ताओं की सरचार्ज राशि फ्रीज कर दी जाएगी।  पहले साल में छह बिल जमा कराने के बाद सरचार्ज की 40 प्रतिशत राशि माफ होगी, जबकि दूसरे साल में बिलों की पूरी अदायगी के बाद सरचार्ज की 30 प्रतिशत राशि माफ कर दी जाएगी। तीसरे साल में बिलों की पूरी अदायगी के बाद बाकी सरचार्ज माफ कर दिया जाएगा। 

यदि उपभोक्ता योजना को अपनाने के बाद लगातार तीन बिजली बिलों की अदायगी में चूक करता है तो उसका बाकी सरचार्ज माफ नहीं होगा। बिजली कनेक्शन कटे हुए उपभोक्ताओं को मूलधन एकमुश्त जमा कराने या पहली किश्त की अदायगी के बाद कनेक्शन मिल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed