{"_id":"b364725aab9463eab9e43ea32fd4b871","slug":"new-route-plan-for-sector-22-23-traffic-light-point-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 22-23 लाइट प्वाइंट जाने से पहले पढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 22-23 लाइट प्वाइंट जाने से पहले पढ़ें खबर
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यूटी प्रशासन ने ट्रैफिक पुलिस से मिलकर नया रोडमैप तैयार किया है। ट्रायल के तहत प्रशासन मंगलवार से सेक्टर 22-23 लाइट प्वाइंट पर यह प्रयोग करेगी।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार किसान भवन से 22-23 लाइट प्वाइंट के पास सेक्टर-22 में (राइट टर्न) एंट्री के मार्ग को 8 से 9 बजे के बीच बंद किया जाएगा। ट्रैफिक को सीधे सेक्टर-16 क्रिकेट चौक से घूमकर आना होगा।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस और कुछ ट्रैफिक मार्शल की इसके लिए ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन ने यह प्रयोग सेक्टर 17-22 के यूटर्न पर करने का फैसला लिया था। लेकिन इन दिनों 17-22 की मुख्य सड़क पर रिपेयर का काम जारी होने के कारण सड़क पहले से ही बंद की हुई है।
विज्ञापन
गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने कहा कि पहले कुछ समय ट्रायल के तौर पर नया प्रयोग किया जाएगा। अगर ट्रैफिक जाम कम करने में सफलता मिली तो शहर के कुछ अन्य हिस्सों में भी इसे लागू किया जा सकता है।