काला सच: साढ़े सात फुट लंबे कांस्टेबल जगदीप सिंह की पत्नी के बारे में बड़ा खुलासा... बढ़ा जांच का दायरा
जगदीप सिंह इंडिया गॉट टैलेंट और अमेरिका गॉट टैलेंट शो में हिस्सा ले चुका है। पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए उसने कांस्टेबल की नौकरी छोड़ दी थी। नौकरी के दौरान ही उसका पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क बना था। क्योंकि जगदीप का पिता कालू पहले ही नामवर तस्करों में था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने लंबे कद के कारण हमेशा चर्चा में रहे पंजाब पुलिस के पूर्व सिपाही जगदीप सिंह के बारे में लगातार सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। नशा तस्करी में हुई गिरफ्तारी के बाद से अलग-अलग एजेंसियां उससे गहराई से पूछताछ कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: शर्मनाक: घर आए जीजा ने किया दुष्कर्म, लड़की का आरोप-पिता ने सब कुछ देखा लेकिन....
अब जांच में सामने आया है कि उसकी पत्नी भी उसी नशे की आदी है जिसकी जगदीप तस्करी करता है। जगदीप की पत्नी वर्तमान में अमृतसर के एक निजी नशा मुक्ति केंद्र में इस लत से छुटकारा पाने के लिए उपचार करवा रही है। जगदीप सिंह हेरोइन की तस्करी करता रहा। वहीं उसकी पत्नी नशे के दलदल में फंस गई। इलाज के बावजूद पत्नी अभी तक लत से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाई है।
पिता भी था नामवर तस्कर
जगदीप सिंह इंडिया गॉट टैलेंट और अमेरिका गॉट टैलेंट शो में हिस्सा ले चुका है। पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए उसने कांस्टेबल की नौकरी छोड़ दी थी। नौकरी के दौरान ही उसका पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क बना था। क्योंकि जगदीप का पिता कालू पहले ही नामवर तस्करों में था और वह भी पाकिस्तानी तस्करों से नशा मंगवा कर पंजाब व देश के अलग अलग स्थानों पर सप्लाई करता रहा है। जो अब जेल में सजा भुगत रहा है।
जिन गतका ग्रुपों से जुड़ा था, उनकी भी होगी जांच
पुलिस रिमांड के दौरान स्टेट स्पेशल आपरेशन सैल (एसएसओसी) की टीम ने जगदीप सिंह से पूछताछ की है। जिन दो गतका ग्रुपों के साथ जगदीप का जुड़ाव था अब उनके सदस्यों पर भी सुरक्षा एजेंसियों ने नजर रखनी शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं गतका ग्रुप का कोई सदस्य तो जगदीप के साथ नहीं था।
जगदीप ने कुछ अमृतसर और कुछ तरनतारन के लोगों के नामों का भी खुलासा किया है जिनके साथ उसका उठना बैठना था और जगदीप उनके शोरूमों में जा कर घंटों समय बिताता था। जगदीप के कुछ निकटवर्ती विदेशी टूर भी करते रहे है जिन पर भी सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू करके उनको रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। आने वाले समय में जगदीप के कई नए संपर्क सूत्र सामने आने की संभावना है।