फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New revelation in Rs 100 crore scam in cooperative department in Haryana

Haryana News: एसीबी का दावा- घोटाला 100 करोड़ का, विभाग ने कहा- 20 करोड़ ही खर्च तो इतना बड़ा घोटाला कैसे?

Sun, 04 Feb 2024 12:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Feb 2024 12:49 PM IST
सार

हरियाणा में सहकारिता विभाग के घोटाले में एक नया मोड़ आ गया है। एसीबी का कहना है कि घोटाला 100 करोड़ रुपये का हुआ है। वहीं विभाग का इससे साफ इंकार है। इस बारे में सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ. बनवारी लाल का कहना है कि जब 100 करोड़ रुपये जारी ही नहीं हुए तो इतना घोटाला कैसे हो सकता है?

विज्ञापन
New revelation in Rs 100 crore scam in cooperative department in Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) द्वारा सहकारिता विभाग में 100 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का खुलासा किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। सहकारिता विभाग का दावा है कि फील्ड आईसीडीसी प्रोजेक्ट के तहत कुल राशि में से 20.87 करोड़ रुपये ही खर्च किए हैं। ऐसे में 100 करोड़ रुपये के गबन कैसे हो सकता है।

विज्ञापन


आईसीडीसी प्रोजेक्ट के तहत हरियाणा को कुल 139 करोड़ रुपये मिलने थे लेकिन विभाग को 61.67 करोड़ रुपये ही मिले। इसमें से 20.87 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि 41.40 करोड़ रुपये खर्च नहीं हुए हैं। विभाग की ओर से बाकायदा डाटा भी जारी किया गया है। इसके तहत हैफेड को 7.5 करोड़ रुपये दिए गए थे, जो अब विभाग को वापस कर दिए गए हैं। इसी प्रकार, 21.5 करोड़ रुपये हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन को दिए गए, जो वापस किए जाने हैं। जबकि 9 करोड़ रुपये खजाना विभाग में जमा कराए गए हैं और 40 लाख रुपये कुल राशि का ब्याज जमा कराया गया है।
विज्ञापन


अभी फील्ड के कार्यालयों में तीन करोड़ रुपये राशि शेष है, जो खर्च नहीं हो सकी है। ऐसे में कुल 41.40 करोड़ रुपये खर्च ही नहीं हुए हैं। इस बारे में सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि जब 100 करोड़ रुपये जारी ही नहीं हुए तो इतना घोटाला कैसे हो सकता है?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिला राशि रीलिज खर्च बैलेंस
कैथल 1015 411 33.79
कुरुक्षेत्र 1023 114 108
करनाल 1041 440 101
पानीपत 1053 368 0.62
सोनीपत 1019 317 31.80
गुरुग्राम 1014 434 30.59
कुल 6167 2087 306
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                 नोट:- राशि लाखों में 
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

मैं सूरजकूंड में हूं, इसलिए इस मामले में असल जानकारी लोकल स्तर पर जांच कर रहे एसीबी के एसपी ही दे सकते हैं। - शत्रुजीत कपूर, डीजी, एसीबी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed