फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New protocol set for postman entry in UT Secretariat, water bill

नया प्रोटोकॉलः चंडीगढ़ सचिवालय में अब प्रवेश नहीं करेंगे डाकिए, पानी बिल भरने की तारीख बढ़ी

Thu, 14 May 2020 01:50 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 14 May 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
New protocol set for postman entry in UT Secretariat, water bill
फाइल फोटो
चंडीगढ़ प्रशासन ने अब यूटी सचिवालय में डाक रिसीव करने के लिए नया प्रोटोकॉल तय किया है। विभिन्न विभागों से या किसी और जगह से अब कोई भी डाक आएगी तो उसे यूटी सचिवालय के पीछे स्थित रिसेप्शन पर देना होगा।
विज्ञापन


किसी भी डाकिया को यूटी सचिवालय भवन में जाने की अनुमति नहीं होगी। रिसेप्शन के अधिकारी या कर्मचारी डाक को अधिकारी के प्राइवेट सेक्रेटरी या पर्सनल असिस्टेंट को भेजेंगे। प्राइवेट सेक्रेटरी या पर्सनल असिस्टेंट इस डाक को संबंधित विभाग, ब्रांच या सेक्शन को भेजेंगे।
विज्ञापन


यूटी सचिवालय भवन से बाहर स्थित सभी विभागों को भी पर्सनल डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी एस्टेब्लिशमेंट हरीश नैय्यर की ओर से आदेश दिया गया है कि वह डाक को वह एक सिंगल एंट्री प्वाइंट पर ही रिसीव कर आगे भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 30 मई तक भर सकते हैं पानी का बिल
पानी का बिल भरने की तिथि 30 मई कर दी गई है। पहले यह तिथि 23 से 31 मार्च के बीच रखी गई थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते इसे बदलकर 15 अप्रैल कर दिया गया था। अब चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह ने इसे 30 मई कर दिया गया है। अब शहरवासी इस तिथि तक अपना पानी का बिल बिना सरचार्ज पास के ईसंपर्क सेंटर में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed