फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New flights from Chandigarh to Bangalore, Kolkata, Srinagar and Ahmedabad

Chandigarh News: चंडीगढ़ से बंगलूरू, कोलकता, श्रीनगर और अहमदाबाद के लिए नई उड़ानें

Thu, 23 Mar 2023 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
New flights from Chandigarh to Bangalore, Kolkata, Srinagar and Ahmedabad
चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा प्राधिकरण ने बुधवार को ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम (समर शेड्यूल) जारी कर दिया। इसमें तीन नई घरेलू उड़ानों को शामिल किया गया है। इसके बाद चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से रोजाना 102 उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा।इस बारे में हवाईअड्डा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राकेश रंजन सहाय ने बताया कि यह ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम 26 मार्च से 28 अक्तूबर तक लागू रहेगा। जिन तीन नई घरेलू उड़ानों को इस बार शामिल किया गया है, उनमें से एक का संचालन 17 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। राकेश रंजन ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के बारे में कहा कि प्राधिकरण की तरफ से कई विदेशी एयरलाइंस को प्रस्ताव भेजा गया था। कई एयरलाइंस कंपनियों ने शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा का दौरा भी किया है लेकिन अभी उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। फिलहाल चंडीगढ़ हवाईअड्डा से शारजाह और दुबई के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ाने हैं। हमारी कोशिश है कि जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी हो।
विज्ञापन


इस सीजन में रोजाना उड़ेंगी 102 फ्लाइट्स
चंडीगढ़ हवाईअड्डा से फिलहाल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन में देरी हो रही है लेकिन घरेलू उड़ानें बढ़ रही हैं। नए ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम में तीन उड़ानें शामिल होने के बाद अब इस सीजन में रोजाना 102 उड़ानें संचालित होने लगेंगी। अब तक यहां से 96 उड़ानों का संचालन हो रहा था। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से आकाशा एयरलाइंस 17 अप्रैल से चंडीगढ़-बंगलूरू के बीच नई फ्लाइट शुरू कर रहा है जबकि इंडिगो की तरफ से कोलकता-चंडीगढ़-श्रीनगर व अहमदाबाद-चंडीगढ़-श्रीनगर के बीच नई उड़ानें शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन


रात में 25 मिनट की बढ़ोतरी की गईएयरपोर्ट पर रात के समय उड़ानों के ऑपरेट के समय में बढ़ोतरी की गई। पहले रात में आखिरी फ्लाइट 11.30 बजे लैंड होती थी, अब इसमे 25 मिनट बढ़ा दिए गए हैं। बता दें कि 2022-23 में एयरपोर्ट पर सबसे अधिक फ्लाइटों का आवागमन हुआ हैं। जानकारी के अनुसार 26451 फ्लाइट का आने जाना हुआ। जबकि कोविड-19 के समय 12774 फ्लाइट ही मूवमेंट हुई थी,जबकि 2021-22 में 21144 फ्लाइटों का आवागमन हुआ था। ऐसे में कहा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed