फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New disclosure in 100 crore cocaine smuggling case : consignments have sent before with medicines

सौ करोड़ की कोकीन तस्करी मामले में नया खुलासा : दवाइयों के साथ पहले भी भेज चुके हैं खेप

Thu, 20 May 2021 09:16 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
New disclosure in 100 crore cocaine smuggling case : consignments have sent before with medicines
चंडीगढ़। कोरियर कंपनी से क्रॉकरी के सामानों में छिपाकर सौ करोड़ की कोकीन ऑस्ट्रेलिया भेजने की कोशिश के मामले में गिरफ्तार सरगना जाफर शरीफ और उसके साथी विजय को पुलिस ने वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को चेन्नई से गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने इससे पहले सेक्टर-22 की एक कोरियर कंपनी से ऑस्ट्रेलिया भेजे गए डेढ़ सौ किलो दवाइयों के साथ करीब आठ से दस किलो ड्रग्स भी भेजा था। ऐसे में पुलिस ने अब सेक्टर-22 की कोरियर कंपनी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

वहीं, 10 दिन का रिमांड खत्म होने पर आरोपी अशफाक रहमान और विजय और जाफर को पुलिस 24 मई को जिला अदालत में पेश करेगी। बता दें कि 13 मई को औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित एक्सेल वर्ल्ड वाइड कोरियर कंपनी में अशफाक रहमान दो पेटियों को ऑस्ट्रेलिया में टॉम नामक शख्स के पास भेजने के लिए बुक करवाने पहुंचा था। उसने कहा कि दोनों पेटियों में गिलास, ट्रे, कप प्लेट समेत अन्य क्रॉकरी का सामान है। कंपनी ने सामान चेक किया तो लकड़ी के ट्रे के बीच छिपाए गए कोकीन के पैकेट बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि 14 ट्रे के बीच में 10.24 किलोग्राम कोकीन छिपाई गई थी। आरोपी सेक्टर 26 स्थित भवन में अपना ठिकाना बनाया हुआ था और वह पहले भी सेक्टर-22 स्थित एक कोरियर कंपनी से ऑस्ट्रेलिया सामान भेज चुका था। नशे को चंडीगढ़ भेजने वाले चेन्नई के जाफर और विजय नामक व्यक्ति का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed