ऐश्वर्या अभिनीत 'सरबजीत' विवादों में, कोर्ट ने जारी किया नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले हफ्ते रिलीज होने वाली ऐश्वर्या राय अभिनीत ‘सरबजीत’ पर अब नया विवाद पहुंचा कोर्ट। दरअसल अगले हफ्ते रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘सरबजीत’ में गलत तथ्य पेश करने का आरोप लगाते हुए जिला अदालत के सिविल जज गौरव दत्ता की कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है।
याचिका में इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की अपील की गई है। सिविल जज ने याचिका पर सुनवाई करते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के रीजनल अफसर राजकुमार सहित सरबजीत की बहन दलबीर कौर को 19 मई के लिए नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
दोनों को याचिका में पार्टी बनाया गया है।
याचिकाकर्ता एडवोकेट अरविंद ठाकुर की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि वह पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में हत्या के मामले में कई वर्षों तक बंद रहे सरबजीत सिंह को रिप्रेजेंट करते रहे हैं। उनके अनुसार बीते दिनों उन्होंने फिल्म का ट्रेलर देखा था, जिसे देखने के बाद उन्होंने पाया कि इसमें कई तथ्यों को गलत दर्शाया गया है।
इसके अलावा तथ्यों को गलत बताते हुए दृश्यों में कानूनी प्रक्रिया का मजाक बनाया गया है। गौरतलब है कि 20 मई को रिलीज होने वाली फिल्म ‘सरबजीत’ में ऐश्वर्या रॉय ने दलबीर कौर और रणदीप हुड्डा ने सरबजीत सिंह का किरदार निभाया है।