{"_id":"655893f8fc0bc726ea0d80b4","slug":"neighbours-of-cricketer-shubman-gill-pray-for-india-success-in-world-cup-final-2023-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shubhman Gill: अपने लाडले की सफलता की दुआ मांग रहे मोहाली वाले, पिता को उम्मीद-मेरे गिल से होगा टीम का 'शुभ'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shubhman Gill: अपने लाडले की सफलता की दुआ मांग रहे मोहाली वाले, पिता को उम्मीद-मेरे गिल से होगा टीम का 'शुभ'
Sat, 18 Nov 2023 04:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 18 Nov 2023 04:20 PM IST
सार
शुभमन गिल के पड़ोसियों का कहना है कि इस बार का संडे काफी मजेदार रहने वाला है। उन्हें टीम के साथ ही शुभमन गिल से बहुत उम्मीदें हैं। उनका कहना है कि शुभमन उनके बीच रहा है और काफी मददगार स्वभाव का है। वह हर किसी की मदद करता है। अब वह टीम को जिताने में भी पूरी मदद करेगा।
विज्ञापन
शुभमन गिल का परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेट विश्व कप का फाइनल रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां टीम की सफलता के लिए पूरे देश में प्रार्थनाओं का दौर जारी है, वहीं मोहाली के लोग भी अपने लाडले शुभमन गिल की सफलता के लिए दुआ मांग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Cricket WC 2023 Final: अगर जीता भारत तो भी चंडीगढ़ वाले नहीं मना पाएंगे जश्न... बंदिशों वाली एडवाइजरी जारी
पिता बोले-भारतीय टीम एकजुट है
शुभमन के पिता लखविंदर सिंह गिल ने खास बातचीत में कहा कि भारतीय टीम इस समय बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। टीम के सभी खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का कभी एक खिलाड़ी चलता है तो कभी दूसरा। भारत की टीम एकजुट होकर खेल रही है। उनकी यही एकजुटता उन्हें जीत दिलाएगी।
विज्ञापन
बेटे का हौसला बढ़ाने गए हैं अहमदाबाद
लखविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें अपने बेटे शुभमन गिल से भी बहुत उम्मीदें हैं और वाहेगुरु इस 11वें मैच में टीम को जीत जरूर दिलाएंगे। वह मैच में बेटे का हौसला बढ़ाने के लिए पत्नी कीरत गिल, बेटी शहनील गिल और उसके दो दोस्तों कुंवरजीत सिंह और खुशप्रीत सिंह के साथ अहमदाबाद पहुंच गए हैं।
विश्व कप मैच का सोसाइटी के लोगों को बेसब्री से इंतजार
सोसाइटी में रहने वाले शुभमन गिल की पारी देखने के लिए सोसाइटी के लोगों को बेसब्री से इंतजार है। उनकी सोसाइटी में रहने वाले कुछ लोग मैच देखने के लिए अहमदाबाद रवाना हो गए हैं। वहीं सोसाइटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि इस बार का संडे काफी मजेदार रहने वाला है। उन्हें टीम के साथ ही शुभमन गिल से बहुत उम्मीदें हैं। उनका कहना है कि शुभमन उनके बीच ही रहा है और काफी मददगार स्वभाव का है। वह हर किसी की मदद करता है। अब वह टीम को जिताने में भी पूरी मदद करेगा।