{"_id":"77e9c3377113d9ff2fe09f7d403f9270","slug":"negligence-in-duty-by-17-blo","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी में लापरवाही, 17 पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी में लापरवाही, 17 पर गिरी गाज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 11 Mar 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन तरह-तरह के उपाय कर रहा है, लेकिन चुनाव ड्यूटी में जुटे अफसर ही लापरवाही बरतने लगे हैं।
विज्ञापन
नौ मार्च को वोटर कार्ड बनवाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ऐसे ही 17 अफसरों की लापरवाही सामने आई।
अब जिला निर्वाचन अधिकारी डा. एसएस फुलिया ने इसे गंभीरता से लेते हुए इन सभी बीएलओ पर कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।
इनमें सात बीएलओ कालका और 10 पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से हैं। बहरहाल, 17 बीएलओ के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने की वजह से पीपल रीप्रेजेंटेटिव एक्ट की धारा-32 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसके तहत दो महीने से दो साल तक की सजा का प्रावधान है। इसके अलावा इस ड्यूटी के दौरान अपनी जिम्मेवारी नहीं निभाने वाले स्कूलों के प्रिंसिपल के खिलाफ भी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, वोटिंग के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन ने नौ मार्च को जिलेभर में विशेष अभियान चलाया था, लेकिन कालका विधानसभा क्षेत्र में सात बीएलओ ने अपनी जिम्मेवारी नहीं निभाई, जबकि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के 10 बीएलओ अनुपस्थित रहे।
इसलिए अब उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस ड्यूटी के दौरान कुछ गैर सरकारी स्कूलों ने जगह मुहैया कराने में आनाकानी की तो कई स्कूलों के बारे में यह भी शिकायत है कि वहां फर्नीचर व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने में भी आनाकानी की जा रही है। फिलहाल, कार्रवाई जारी है।