फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   navratra special, mata mansa devi temple, prime minister modi, cm khattar, mansa devi, panchkula

नवरात्र मेले से पहले स्वर्णमंडित होगा माता मनसा देवी मंदिर का गुंबद

Sat, 09 Jul 2016 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला। Updated Sat, 09 Jul 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
navratra special, mata mansa devi temple, prime minister modi, cm khattar, mansa devi, panchkula
माता मनसा देवी, पंचकूला - फोटो : amar ujala
नवरात्र मेले से पहले श्री माता मनसा देवी मंदिर का स्वरूप और भव्य हो जाएगा। मंदिर का मुख्य गुंबद स्वर्णमंडित होगा।
विज्ञापन


इस काम पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा मेले में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजा जाएगा। यह फैसला शुक्रवार को माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में लिया गया। बैठक में 18 करोड़ 87 लाख के बजट को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्य को पूरा करने के लिए जयपुर (राजस्थान) और जगाधरी के प्रसिद्ध कारीगरों से संपर्क किया गया है। 

हरियाणा सरकार यह आयोजन उत्तर भारत के शक्तिपीठ श्री माता मनसा देवी के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में करने जा रही है। इसके तहत प्रत्येक पूर्णिमा और अमावस को श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड में धार्मिक आयोजन होंगे।
विज्ञापन


श्राइन बोर्ड की 16वीं आम बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, राज्यमंत्री और बोर्ड के सदस्य ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्य सचिव डीएस ढेसी, मुख्य मंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, कालका की विधायक एवं बोर्ड की सदस्या लतिका शर्मा, बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीजी गोयल, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव अनिल कुमार के अलावा बोर्ड के सभी एसोसिएट सदस्य और गैर सरकार सदस्य उपस्थित थे। इस बैठक में पंचकूला की उपायुक्त एवं बोर्ड की सदस्य सचिव डॉ. गरिमा मित्तल ने एजेंडा प्रस्तुत किया, जिसे बोर्ड ने पारित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  ----------------------------
विशेष डाक टिकट होगा जारी 
मुख्यमंत्री ने 200वें साल के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट जारी किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय डाक मंत्रालय को पत्र लिखने को कहा है।
 ----------------------------
मंदिर पुजारी ड्रेस में होंगे, आरती का होगा प्रसारण
बैठक में निर्णय लिया गया कि सुबह की आरती के समय मुख्य पुजारी आरती में उपस्थित रहेंगे। सभी पुजारियों के लिए सुविधा के अनुसार एकसमान ड्रेस लागू होगी। आरती का सीधा प्रसारण जनता टीवी पर हो रहा है। जल्द ही यह प्रसारण अन्य चैनलों पर किया जाएगा। काली माता मंदिर कालका की आरती का प्रसारण भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed