फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu's Name Plate has Install in Office

नाराज सिद्धू ने नहीं संभाला मंत्रालय, दफ्तर के बाहर लग गई नेम प्लेट, सस्पेंस और बढ़ा

Wed, 26 Jun 2019 10:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu's Name Plate has Install in Office
कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिहं सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा अपने कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल के 20 दिन बाद भी कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने नया विभाग नहीं संभाला है।

विज्ञापन


उन्हें बिजली एवं नवीनीकरण ऊर्जा स्त्रोत विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। लेकिन बुधवार को पंजाब सिविल सचिवालय में बिजली मंत्री के लिए बनाए गए कार्यालय के बाहर नवजोत सिंह सिद्धू बिजली एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री की नेम प्लेट लगा दी गई है।
विज्ञापन


सचिवालय प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद दिन भर यह कयास लगाए जाते रहे कि सिद्धू अपना विभाग संभालने वाले हैं। इस संबंध में राज्य सरकार, सरकार के प्रशासनिक विभाग या बिजली विभाग की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई और आखिरकार सचिवालय प्रशासन को ही स्पष्ट करना पड़ा कि बिजली मंत्री के कार्यालय के बाहर लगाई गई नेम प्लेट सचिवालय की देखरेख में लगे विभाग की रूटीन कार्रवाई के तहत लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल सचिवालय प्रशासन की ओर से सभी मंत्रियों के दफ्तरों के बाहर ब्रास की नेम प्लेटें लगाई जाती हैं। मंत्रियों के विभाग बदलने के बाद प्रशासन ने संबंधित मंत्रियों की नई नेम प्लेटें बनाने का ऑर्डर दिया हुआ है, जिसके तहत नवजोत सिंह सिद्धू की नेम प्लेट बुधवार को बनकर आ गई थी, जिसे प्रशासन ने उनके कार्यालय के बाहर लगा दिया। 

अभी बाकी तीन मंत्रियों, जिनमें ब्रह्म मोहिंदरा भी शामिल हैं, की नेम प्लेट बनकर तैयार नहीं हुई हैं और उनके दफ्तरों के बाहर इस समय कोई नेम प्लेट नहीं लगी हुई है।

सचिवालय प्रशासन की ओर से बताया गया कि मंत्रियों के विभाग बदलने संबंधी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सचिवालय प्रशासन नई नेम प्लेटें तैयार करवाता है। बाकी रह गए मंत्रियों की नेम प्लेटें भी तैयार होते ही उनके दफ्तरों के बाहर लगा दी जाएंगी।

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने स्थानीय निकाय विभाग वापस लेकर बिजली एवं नवीनीकरण ऊर्जा विभाग दिए जाने के मुख्यमंत्री के फैसले पर एतराज जताते हुए पार्टी आलाकमान से इसकी शिकायत की है।

वे काफी दिनों तक मुख्यमंत्री के खिलाफ बयानबाजी भी करते रहे, हालांकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने बयानबाजी तो बंद कर दी है लेकिन आज तक अपने नए विभाग का कार्यभार नहीं संभाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed