{"_id":"64282bb0c86149b41e091213","slug":"navjot-singh-sidhu-release-from-patiala-jail-news-in-hindi-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Navjot Sidhu: 10 माह बाद जेल से निकले नवजोत सिद्धू, कहा-राहुल गांधी क्रांति है, वो सरकार को हिला देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Navjot Sidhu: 10 माह बाद जेल से निकले नवजोत सिद्धू, कहा-राहुल गांधी क्रांति है, वो सरकार को हिला देंगे
Sat, 01 Apr 2023 07:23 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 01 Apr 2023 07:23 PM IST
सार
Navjot Singh Sidhu Released: जेल से बाहर आए सिद्धू ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि सत्य को दबाने का प्रयास सफल नहीं हो सकता। आज लोकतंत्र बेड़ियों में है।
विज्ञापन
जेल से बाहर आए सिद्धू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को दस माह बाद पटियाला की सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। 59 वर्षीय कांग्रेस नेता सिद्धू ने 1988 के रोड रेज के मामले में एक साल की सजा काटी। पिछले साल 20 मई को सुप्रीम कोर्ट के एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद सिद्धू ने पटियाला की एक अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।
विज्ञापन
उनके समर्थक सुबह से ही पटियाला जेल के बाहर जुटने लगे थे। ढोल वालों को भी बुलाया गया था। इसके बाद सिद्धू की रिहाई का इंतजार शुरू हुआ। पहले दोपहर 12 बजे उन्हें रिहा करने की बात कही जा रही थी, लेकिन पेपर वर्क पूरा होते होते शाम हो गई। शाम छह बजने से कुछ मिनट पहले सिद्धू जेल से बाहर निकले। समर्थकों की नारेबाी पर सिद्धू ने झुककर उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Operation Amritpal: होशियारपुर के डेरे में दिखा अमृतपाल का साथी पपलप्रीत, दोनों के रास्ते हो चुके हैं अलग
विज्ञापन
बाहर आकर राहुल को बताया क्रांति
बाहर आने के बाद सिद्धू ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि सत्य को दबाने का प्रयास सफल नहीं हो सकता। आज लोकतंत्र बेड़ियों में है। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही है। अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब को कमजोर करने की कोशिश की तो कमजोर हो जाओगे। अभी लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है।
उन्होंने कहा कि मुझे दोपहर के आसपास रिहा किया जाना था लेकिन उन्होंने इसमें देरी की। वे चाहते थे कि मीडिया के लोग चले जाएं। इस देश में जब भी कोई तानाशाही आई है तो एक क्रांति भी आई है और इस बार उस क्रांति का नाम है राहुल गांधी. वह सरकार को हिला देंगे।
पंजाब कांग्रेस प्रधान ने ट्वीटर पर किया स्वागत
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सिद्धू की रिहाई से पहले एक ट्वीट कर उनका स्वागत किया। वड़िंग ने ट्वीट किया- नवजोत सिंह सिद्धू का स्वागत है। जैसे ही आप सभी पंजाबियों की सेवा में सार्वजनिक जीवन शुरू करेंगे, आपसे जल्द ही मिलने की उम्मीद है।