फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu intensified lobbying in state unit to become President of Punjab Congress

सिद्धू ने तेज की लॉबिंग: हाईकमान के निशाने पर नवजोत खेमे के 12 नेता, इस हफ्ते होगा नए मुखिया का एलान

Thu, 07 Apr 2022 12:36 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़। Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 07 Apr 2022 12:36 AM IST
सार

नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर से पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के लिए प्रदेश इकाई में लॉबिंग तेज कर दी है। लगातार बैठकें कर रहे हैं। उधर, हाईकमान सिद्धू खेमे के नेताओं की गतिविधियों पर भी लगातार नजर रख रहा है।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu intensified lobbying in state unit to become President of Punjab Congress
पार्टी नेताओं के साथ नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रधान पद से हटाए गए नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर से पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के लिए प्रदेश इकाई में लॉबिंग तेज कर दी है। वह लगातार अपने समर्थक नेताओं और विधायकों के साथ बैठकें कर रहे हैं। जिनमें हाईकमान ने पाया है कि 12 नेता और विधायक ऐसे हैं जो प्रत्येक मौके पर नवजोत सिद्धू के साथ दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


हाईकमान सिद्धू खेमे के इन नेताओं की गतिविधियों पर भी लगातार नजर रख रहा है। उधर, इस पद के लिए कई अन्य सीनियर नेताओं ने हाईकमान के समक्ष दावा पेश कर दिया है। इसे देखते हुए पार्टी सूत्रों ने बताया है कि हाईकमान इसी हफ्ते पंजाब के लिए नए प्रधान का एलान कर देगा। सूत्रों का यह भी कहना है कि नवजोत सिद्धू को दोबारा प्रधान पद नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने हाल ही में इस मुद्दे पर पंजाब के नेताओं से दिल्ली में बैठक की, जिसमें सभी नेताओं ने सिद्धू को लेकर साफ कर दिया कि पार्टी की इतनी बड़ी हार के लिए प्रधान की भूमिका भी अहम कारण रही है। इस बीच, सोनिया गांधी इसी हफ्ते पंजाब के नेताओं के साथ एक और बैठक करने जा रही हैं, जिसमें प्रदेश प्रधान के दावेदारों के नामों पर विचार होगा। माना जा रहा है कि इसी हफ्ते नए प्रधान के नाम का एलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिद्धू ने हाईकमान पर दबाव बढ़ाने के प्रयास तेज किए
दूसरी ओर, नवजोत सिद्धू ने हाईकमान की बैठकों के समानांतर पंजाब में बैठकें करने के बाद अब बरगाड़ी मामले और चंडीगढ़ के मुद्दे पर अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए हाईकमान पर दबाव बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इस बीच, नए प्रधान के रूप में प्रदेश के कई सीनियर नेता अपना दावा पेश कर चुके हैं, जिसे देखते हुए हाईकमान प्रदेश इकाई में कोई नई गुटबाजी से बचने के लिए नए चेहरों पर भी विचार कर रहा है। फिलहाल जिन नेताओं ने दावेदारी पेश की है, उनमें सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के अलावा पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ-साथ विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िं और प्रताप बाजवा का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed