फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   navjot singh sidhu demanded from punjab government that the sealed report of investigation regarding drug trade should be opened

सिद्धू के बोल: अकाली नेता पर क्या कार्रवाई हुई, जवाब दे सरकार नहीं तो विधानसभा में लाया जाएगा प्रस्ताव

Tue, 10 Aug 2021 06:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 10 Aug 2021 06:15 AM IST
सार

सिद्धू ने राज्य सरकार से मांग की है कि नशे के कारोबार को लेकर हुई जांच की सीलबंद रिपोर्ट को खोला जाए। उन्होंने राज्य सरकार को नसीहत देते हुए कहा है कि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है, इसलिए अब पूरी पारदर्शिता से कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
navjot singh sidhu demanded from punjab government that the sealed report of investigation regarding drug trade should be opened
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : facebook.com/sherryontopp

विस्तार

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने नशे के कारोबार के मामले में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार को जनता के प्रति जवाबदेही याद दिलाई है। सिद्धू का कहना है कि मजीठिया पर क्या कार्रवाई हुई है, इसका जवाब दिया जाना चाहिए और यदि नशे के कारोबार को लेकर हुई जांच की सीलबंद रिपोर्ट को खोलने में देरी हुई तो रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के लिए पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव लाया जाएगा।

विज्ञापन


सिद्धू ने राज्य सरकार से मांग की है कि नशे के कारोबार को लेकर हुई जांच की सीलबंद रिपोर्ट को खोला जाए। उन्होंने राज्य सरकार को नसीहत देते हुए कहा है कि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है, इसलिए अब पूरी पारदर्शिता से कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


सिद्धू ने सोमवार को लगातार तीन ट्वीट कर इस मुद्दे को फिर से उभारा। उन्होंने लिखा- 18 सूत्री एजेंडे के तहत नशे के कारोबारियों को दंडित करना कांग्रेस की प्राथमिकता है। दूसरे ट्वीट में सिद्धू ने लिखा- फरवरी 2018 में, एडीजीपी हरप्रीत सिद्धू की अध्यक्षता में एसटीएफ ने हाईकोर्ट में में स्टेटस रिपोर्ट दायर की थी, जिसमें ईडी द्वारा दर्ज बयान और सबूतों की जांच की गई थी। यह बयान और सबूत जो बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल अन्य लोगों के मामले में हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू ने तीसरे ट्वीट में लिखा कि पंजाब के युवाओं के जीवन को प्रभावित करने वाले इस मामले पर हाईकोर्ट ने ढाई वर्षों में कोई ठोस आदेश पारित नहीं किया है। ऐसे में राज्य सरकार को चाहिए कि वह मजीठिया के खिलाफ मामले को जल्द तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए सीलबंद रिपोर्टों को खोलने के लिए याचिका दायर करे, ताकि दोषियों को सजा दी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed