फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu condemns sacrilege attempts says conspiracies being hatched to disturb Punjab

सिद्धू ने की बेअदबी मामलों की निंदा: कहा- दोषियों को सार्वजनिक दी जानी चाहिए फांसी, पंजाब को अशांत करने की रची जा रही साजिश

Mon, 20 Dec 2021 12:13 AM IST
ajay kumar पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Dec 2021 12:13 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को पंजाब में बेअदबी की कोशिशों की घटनाओं की निंदा की। उन्होंने दोषियों को सख्त सजा देने की बात कही। सिद्धू ने यह भी कहा कि पंजाब को अंशात रखने की साजिश रची जा रही है।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu condemns sacrilege attempts says conspiracies being hatched to disturb Punjab
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब और कपूरथला के एक गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की कोशिश की रविवार को निंदा की और कहा कि राज्य में शांति भंग करने की साजिश रची जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्यों से निवारक सजा से निपटा जाना चाहिए। पंजाब गुरु साहिब द्वारा निर्धारित एकता और सार्वभौमिक भाईचारे की मजबूत नींव पर बनाया गया है। कोई भी विभाजनकारी ताकत पंजाबी समुदाय के मजबूत सामाजिक ताने-बाने को नष्ट नहीं कर सकती। 
विज्ञापन


मलेरकोटला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज भी पंजाब में शांति भंग करने की साजिश रची जा रही है। सिद्धू ने कहा कि बेअदबी की किसी भी घटना में शामिल लोगों को अधिकतम सजा दी जानी चाहिए। अगर बेअदबी की कोई घटना होती है, चाहे वो कुरान शरीफ की हो, भगवद गीता या श्री गुरुग्रंथ साहिब की। दोषियों को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिद्धू ने कहा कि संविधान के तहत अधिकतम सजा दी जानी चाहिए, क्योंकि ऐसी घटनाएं हमारी भावनाओं को आहत करती हैं। आगे कहा कि गलती कोई भी कर सकता है लेकिन यह गलती नहीं है। यह समाज को कमजोर करने और खत्म करने की साजिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed