फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Sidhu's native village will become a model village Developed by punjab government

पंजाबः नवजोत सिंह सिद्धू का पैतृक गांव बनेगा मॉडल गांव, प्रोजेक्ट के लिए पहली किस्त मिली

Wed, 22 Aug 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Aug 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Navjot Sidhu's native village will become a model village Developed by punjab government
नवजोत सिंह सिद्धू
 पंजाब सरकार ने राज्य के गांवों में लंबे समय से चली आ रही गंदे पानी के निकास की समस्या से निपटने के लिए गांवों में सीवरेज डालने और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का फ़ैसला किया है। यह जानकारी ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पैतृक गांव कक्कड़वाल, जो जिला संगरूर के क्षेत्र धूरी में है, में सीवरेज डालने के लिए 55 लाख रुपये का चेक भेंट करने के बाद दी। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री विजय इंद्र सिंगला भी मौजूद थे।
विज्ञापन


बाजवा ने बताया कि कुल डेढ़ करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट की पहली किस्त के तौर पर 55 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि सिद्धू ने अपने पैतृक गांव में सीवरेज सिस्टम और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए विस्तृत रिपोर्ट विभाग को सौंपी थी। उन्होंने इस साल के आखिर तक इस प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने का भरोसा भी प्रकट किया। 
विज्ञापन


बाजवा ने आगे बताया कि पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा राज्य के गाँवों के सर्वपक्षीय विकास के लिए हर गाँव में सीवरेज सिस्टम और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का फैसला किया गया है। पहले चरण के अंतर्गत हर ब्लॉक के 5 गांवों में काम शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed