{"_id":"571b33244f1c1b2e228b4594","slug":"navjot-sidhu-navjot-kaur-sidhu-punjab-assembly-election-punjab-bjp-punjab-politics","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू को राज्यसभा में भेजने के फैसले से खुश नहीं नवजोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू को राज्यसभा में भेजने के फैसले से खुश नहीं नवजोत
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 24 Apr 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के राज्यसभा सदस्य बनाने से फैसले से उनकी पत्नी खुश नहीं है। मुख्य संसदीय सचिव और अमृतसर (पूर्व) की विधायक डॉ नवजोत कौर सिद्धू मानती है कि सिद्धू को राज्यसभा भेज कर सरकार उन्हें पंजाब की राजनीति से दूर रखना चाहती हैं। उन्हें लगता है कि सिद्धू हमेशा पंजाब के लिए काम करना चाहते थे और इस नामांकन से वह पंजाब से दूर हो जाएंगे। नवजोत ने कहा कि सिद्धू ने कभी पार्टी से कुछ भी नहीं मांगा।
विज्ञापन
Trending Videos
अकाली-भाजपा गठबंधन के साथ चुनाव नहीं लड़ेंगे
navjot singh sidhu
उन्होंने फिर स्पष्ट किया वे अकाली-भाजपा गठबंधन के साथ चुनाव नहीं लड़ेंगे। बीबी सिद्धू ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन को बनाए रखने के लिए सरकार ने पहले ही उन्हें पंजाब से बाहर भेजने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि मैं पहले ही बता चुकी हूं कि हम अकाली दल के साथ चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन 2017 का मुकाबला करने मैदान में जरूर उतरेंगे, किसके साथ, ये तो वक्त ही बताएगा।