{"_id":"588067714f1c1be92eefe03b","slug":"navjot-sidhu-meets-captain-amrinder-singh-at-amritsar-joint-press-conference-on-election-strategy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहली बार सिद्धू और कैप्टन नजर आए एक साथ, प्रेस कांफ्रेंस की खास बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार सिद्धू और कैप्टन नजर आए एक साथ, प्रेस कांफ्रेंस की खास बातें
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Thu, 19 Jan 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
पहली बार सिद्धू और कैप्टन नजर आए एक साथ, प्रेस कांफ्रेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद नवजोत सिद्धू पहली बार कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले और दोनों ने अमृतसर में प्रेंस कांफ्रेंस की।
इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू का कांग्रेस में स्वागत किया और कहा कि वे बिना किसी शर्त से पार्टी का हिस्सा बने हैं। उनकी लड़ाई निजी नहीं है, बल्कि वे एक सैनिक हैं, जो पंजाब की भलाई के लिए सत्ता में आना चाहते हैं।
कैप्टन ने कहा कि अकालियों ने पंजाब को पूरी तरह से तबाह कर दिया है और हमें पंजाब को उनसे मुक्त कराना है। इस महान काम में सिद्धू हमारे साथ है और हमें उम्मीद है कि इस लक्ष्य की जल्दी प्राप्ति होगी।

दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल करेगी कांग्रेस
पहली बार सिद्धू और कैप्टन नजर आए एक साथ, प्रेस कांफ्रेंस
कैप्टन अमरिंदर ने पत्रकारों को बताया कि नवजोत सिद्धू के पिता ने उनकी मदद की थी और इसके लिए वे उनके ताउम्र शुक्रगुजार रहेंगे। मेरा और सिद्धू का सपना स्वच्छ पंजाब है और इस बार के चुनाव में पार्टी दो तिहाई बहुमत से जीतेगी।
अकाली और बीजेपी 10-20 सीटों पर ही सिमट जाएंगे। इसके लिए तैयारी चल रही है और पार्टी वर्कर्स जी जान से जुटे हुए हैं। कैप्टन ने बताया कि विधानसभा चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी पंजाब में प्रचार नहीं करेंगी, लेकिन राहुल गांधी आएंगे।
वहीं, कैप्टन ने केजरीवाल के खिलाफ बोलते हुए कहा कि पंजाब पंजाबियों का है, जबकि कुछ लोग बाहर से आकर इसे अपना बता रहे हैं। मुंह की खाएंगे, वो भी बेहद करारी।