फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Sidhu Criticized Captain Amrinder Singh Government Working Process

नवजोत सिद्धू ने पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा किया, बोले- लोक लहर की जरूरत

Fri, 08 May 2020 09:08 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 08 May 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
Navjot Sidhu Criticized Captain Amrinder Singh Government Working Process
Navjot Singh Sidhu
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा मजदूरों को घर भेजने के लिए गठित जिला स्तरीय कमेटियों में अलग-थलग करने के 24 घंटे बाद पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू ने एक बार फिर से पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सिद्धू ने अपने चैनल ‘जित्तेगा पंजाब’ में एक वीडियो जारी कर कहा कि वह समय बीता, जब कुछ बड़े नेता पैराशूट से अपने मोहरों को जनता पर थोपकर सत्ता का संचालन करते थे। अब सत्ता नीचे से ऊपर की राजनीति तय कर रही है।
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लोगों ने जिनको राजनीतिक शक्ति दी, उन्होंने यह चार-पांच लोगों के बीच बांट कर चारपाई के साथ बांधी हुई है। लोगों की यह ताकत वापस उन तक पहुंचे इसके लिए एक लोक लहर की जरूरत है। उन्होंने आह्वान किया कि वह अपनी राजनीतिक ताकत उन नेताओं को सौंपे जो उन्हें सत्ता में अपना भागीदार या शेयर होल्डर बना सकें। यह ताकत शहर कस्बे और गांव के विकास के रूप में वापस आए। नौकरी और आत्मनिर्भरता के रूप में वापस मिल सके।
विज्ञापन


सिद्धू ने जनता को जागरूक करते हुए कहा कि यह सोचें कि सरकार को यह ताकत मिलती कहां से है। यह ताकत जनता द्वारा दिए टैक्सों से मिलती है। सरकार ने हर चीज पर टैक्स लगा रखा है। जनता विचार करे कि जो ताकत उन्होंने सरकार को दी थी वह क्या वापस उनके पास आई। जनता के टैक्स का पैसा उन्हें वापस मिलना चाहिए। इस वीडियो में सिद्धू ने खुद को प्रदेश जनता के समक्ष रखते हुए कहा कि इस लड़ाई में एक ऐसे योद्धा की जरूरत है, जो सच के रास्ते पर चलकर अपने लक्ष्य की तरफ बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू ने बार-बार कहा, जित्तेगा पंजाब, जित्तेगा हर पंजाबी व जित्तेगी पंजाबियत। सिद्धू ने उम्मीद जताई कि पंजाब के लोग अब पांच वर्ष के लिए ऐसे लोगों को सत्ता सौंपेंगे जो उनकी सेवा करे न कि उनके सर पर बैठ कर राज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed