फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Naveen Jaihind targets on Manohar Sarkar in chandigarh

नवीन जयहिंद ने मनोहर सरकार पर साधा निशाना, स्वास्थ्य मंत्री विज ने कुछ इस अंदाज में दिया जवाब

Thu, 01 Nov 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 Nov 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
Naveen Jaihind targets on Manohar Sarkar in chandigarh
नवीन जयहिंद व अनिल विज

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद ने कहा कि अपने घोषणा पत्र के अधिकतर वादे पूरा करने का दम भरने वाली मनोहर सरकार एक बार अपने कामों का पब्लिक सर्वे करवा लें, तो उनका भ्रम भी टूट जाएगा और सही तस्वीर भी सामने आ जाएंगी। जयहिंद ने यह भी कहा कि भाजपा के मंत्री व विधायक खुद आज अपनी पार्टी का घोषणा पत्र सार्वजनिक मंच पर पढ़कर सुना दें और ये बता दें कि कितने वादे किए थे और कितने पूरे हो गए, तो आम आदमी पार्टी उसे एक लाख का इनाम भी देगी।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान नवीन जयहिंद ने मनोहर सरकार के साथ-साथ पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व इनेलो पर भी निशाना साधा। नवीन जयहिंद ने कहा कि जनता के बीच जाकर आप ने हरियाणा में सरकार के घोषणा पत्र में किए वादों का सर्वे किया है, जिसमें जनता ने उन्हे फिसड्डी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि किस तरह 4 साल में क्राइम का आंकड़ा बढ़ा और कैसे रेप की घटनाओं में इजाफा हुआ।
विज्ञापन


पूर्व सीएम हुड्डा और राबर्ट वाड्रा के मुद्दे पर मनोहर सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा के नेता चुनाव से पहले दावा करते थे कि सरकार आते ही पूर्व सीएम हुड्डा और वाड्रा जेल में होंगे। लेकिन चार साल गुजर गए कांग्रेस के जीजा जी तो भाजपा के फूफा जी बन गए और हुड्डा भी खुलेआम घूम रहे हैं। इनेलो पर वार करते हुए जयहिंद ने कहा कि इनेलो तो धड़ों में बंट चुकी है। दो इनेलो जेल के भीतर से चल रही है और दो इनेलो जेल से बाहर चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हम केजरीवाल की तरह सर्कस नहीं करते: विज

Naveen Jaihind targets on Manohar Sarkar in chandigarh
Haryana Health Minister Anil Vij - फोटो : File Photo

 हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार अपने घोषणा पत्र में निहित 90 प्रतिशत वादों को पूरा किया है, जबकि शेष अवधि में शेष वादों को भी पूरा किया जाएगा। विज ने कहा कि हम काम करते हैं, केजरीवाल की तरह सर्कस नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश के आंकड़े उसमें किए गए कार्यों का परिचय देते हैं।

 हरियाणा में स्वास्थ्य पैरामीटर इस बात का संकेत देते है कि यहां स्वास्थ्य के क्षेत्र में कितना काम किया गया है। प्रदेश में आईएमआर 2014 की तुलना में 41 से घटकर 33, एमएमआर 125 से घटकर 101 हो गई है। इसी प्रकार हरियाणा में ओपीडी में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी तथा आईपीडी में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कुछ मोहल्ले में क्लीनिक खोले थे, उनमें पशुओं और इंसानों को एक साथ देखा जाता है। देश की राजनीति में केजरीवाल टीम केवल आडंबर करती है, जिसके विधायक, मंत्री तथा अन्य लोग भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पराली जलाने से धुंआ पंजाब एवं हरियाणा को पार करके दिल्ली कैसे जाता है, उसे केजरीवाल को प्रमाणित करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed