फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Naveen Jaihind set the tone for Rajya Sabha elections

Chandigarh News: घी-लंगोट लेकर चंडीगढ़ पहुंचे जयहिंद ने ठोकी राज्यसभा चुनाव के लिए ताल

Thu, 18 Jul 2024 06:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Naveen Jaihind set the tone for Rajya Sabha elections
-पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मांगा समर्थन
विज्ञापन

-कहा- केवल खुद के वोट दें, शेष विधायकों की चिंता न करें

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जयहिंद सेना सुप्रीमो नवीन जयहिंद चंडीगढ़ प्रेसक्लब में घी और लंगोट लेकर पहुंचे और राज्यसभा चुनाव के लिए ताल ठोकी। जयहिंद ने नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से समर्थन मांगा। दोनों नेताओं को जयहिंद ने यहां तक कहा कि वे अपने विधायकों की चिंता न करें, दुष्यंत केवल खुद और अपनी माता की वोट मुझे दिलाएं और पूर्व सीएम खुद की, बाकि के विधायक अपने आप समर्थन करेंगे। जयहिंद ने प्रदेश के सभी 90 विधायकों के मोबाइल नंबर भी जारी किए और प्रदेश की जनता से अपील की कि वे वोट और सपोर्ट के लिए उनको फोन करें। नवीन जयहिंद ने मोबाइल नंबर 7027-822–822 जारी करते हुए जनता से अपील की कि जनता इस नंबर पर कॉल करके वोट जरूर डाले। महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू द्वारा समर्थन देने पर जयहिंद ने उनका धन्यवाद किया।
जयहिन्द ने कहा कि अगर पक्ष या विपक्ष के पास कोई संघर्षशील व योग्य उम्मीदवार है, जिसने 21 साल सरकारों से लड़ाई लड़ी हो, तो उसे उनके सामने लाए। उन्होंने दस साल कांग्रेस और दस साल भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। एक सवाल के जवाब में जयहिंद ने एक निजी न्यूज चैनल द्वारा किए सर्वे का उदाहरण देते हुए कहा कि 87 फीसदी लोग यह चाहते थे कि राज्यसभा चुनाव जयहिन्द को लड़ना चाहिए और जयहिंद को विपक्ष का उम्मीदवार होना चाहिए। इसलिए वह चुनाव लड़ना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

नशे के खिलाफ और भाईचारे के समर्थन में लाएंगे कांवड़
जयहिंद ने कहा कि वह हर बार की तरह इस बार भी नशे के खिलाफ व भाईचारा बना रहे, इसके लिए हरिद्वार से कांवड़ लेकर आएंगे। उन्होंने सरकार से अपील की कि इस दौरान डीजे बजाने पर पाबंदी न लगाई जाए। नवीन ने कहा कि हरियाणा के लिए अलग राजधानी और अलग हाईकोर्ट होना चाहिए। साथ ही सीईटी पास साढ़े तीन लाख उम्मीदवारों को नौकरी दी जाए या फिर दस हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed