फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Naval Tata and RoundGlass Hockey Academy win thrillingly

Chandigarh News: नेवल टाटा और राउंडग्लास हॉकी अकादमी की रोमांचक जीत

Wed, 17 Sep 2025 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Naval Tata and RoundGlass Hockey Academy win thrillingly
चंडीगढ़। जालंधर के
विज्ञापन

सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले गए पंजाब हॉकी लीग (अंडर-21) के दूसरे संस्करण के नौवें दिन नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर और राउंडग्लास हॉकी अकादमी (आरजीएचए) ने रोमांचक मुकाबले जीतकर अंक तालिका पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

नेवल टाटा ने पीआईएस सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को 4-3 से हराया। मुकाबले में सुरजीत ने 22वें मिनट में मनमीत सिंह के गोल से बढ़त बनाई, लेकिन सबियन किरो और आशीष तानी पुर्ति के गोलों ने मैच बराबरी पर ला दिया। 49वें मिनट में अभिषेक गोरखी ने सुरजीत को फिर से बराबरी दिलाई। निर्णायक गोल 52वें मिनट में अफरीदी ने दागा और नेवल टाटा को जीत दिलाई।
विज्ञापन




आरजीएचए ने 4-3 से जीता मुकाबला


आरजीएचए ने एसजीपीसी हॉकी अकादमी, अमृतसर को 4-3 से मात दी। शुरुआती 16 मिनट में गुरविंदर, गुरसेवक और सनी सिंह ने तीन गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। एसजीपीसी ने हरविंदर और महकदीप के गोलों की मदद से वापसी की। 49वें मिनट में जपनीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर स्कोर 4-2 किया। हालांकि हरविंदर ने एक और गोल किया, पर आरजीएचए ने बढ़त कायम रखी। दिन के पहले मुकाबले में एसएआई सोनीपत ने एसडीएटी हॉकी अकादमी को 3-0 से हराकर तालिका में दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति बनाए रखी। हैप्पी सिंह, नवराज सिंह और मिथिलेश यादव ने गोल किए। नमधारी हॉकी अकादमी ने अंतिम मैच में घुमनहेड़ा राइजर्स को 2-0 से पराजित किया। युवराज सिंह ने दोनों पेनल्टी कॉर्नर गोल में बदले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article