कुदरत के खेल निराले: चंडीगढ़ के कुछ सेक्टरों में झमाझम बरसात से मौसम हुआ खुशनुमा... कहीं रहा सूखा
सेक्टर-26 स्थित स्मार्ट सिटी की मंडी लोगों के लिए एक बार फिर से जान का जंजाल बन गई। बारिश के कारण मंडी में पड़े कूड़े से दुर्गंध आने लगी है। वहीं सड़े सब्जियों और फल ने इस समस्या को दोगुना कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुदरत का भी खेल निराला है। शुक्रवार को चंडीगढ़ के कुछ सेक्टरों में तेज बारिश हुई और कई सेक्टरों में धूल उड़ती रही। मौसम विभाग के अनुसार शहर में 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। शहर का अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह बादल छाने के साथ उमस से लोगों का बुरा हाल था। इसके बाद कुछ सेक्टरों में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। कुछ सेक्टरों में बारिश तो नहीं हुई लेकिन हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। जिन सेक्टरों में बारिश हुई वहां की मार्केटों में लोगों का काफी समस्या हुई। इस्कॉन मंदिर और मठ मंदिर के बाहर दुकानदारों के लिए बारिश मुसीबत बन गई। सड़क पर पानी भरने से आने वाले लोग भी दुकानों तक जाने से कतराने लगे। दुकानदारों ने किसी तरह पानी को निकालकर लगभग एक घंटे बाद सड़कों को साफ किया।
स्मार्ट सिटी की मंडी फिर बनी लोगों के लिए जान का जंजाल
सेक्टर-26 स्थित स्मार्ट सिटी की मंडी लोगों के लिए एक बार फिर से जान का जंजाल बन गई। बारिश के कारण मंडी में पड़े कूड़े से दुर्गंध आने लगी है। वहीं सड़े सब्जियों और फल ने इस समस्या को दोगुना कर दिया गया। कीचड़ से होकर ट्रक और छोटी गाड़ियां गुजरने से पैदल जाने वाले लोगों के लिए काफी मुश्किल हुई। लोगों ने बताया कि थोड़ी सी बारिश में हर बार यही हालात हो जाते हैं।
ट्राइसिटी में अगले पांच दिनों तक ऐसा रहेगा तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतमशनिवार 33 26
रविवार 34 26
सोमवार 34 26
मंगलवार 35 27
बुधवार 33 27