{"_id":"6df03e3d87748e47f3af4d5bc4f72d6c","slug":"national-shooter-simranjit-singh-sippy-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय की गुहार: IG के घर के सामने फूट-फूट रोई शूटर की मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय की गुहार: IG के घर के सामने फूट-फूट रोई शूटर की मां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिपूर्ण कैंडल मार्च के दौरान माहौल उस समय गमगीन हो गया, जब नेशनल शूटर सिप्पी की मां फूट-फूट कर रोने लगी। नेशनल शूटर सिप्पी के परिजनों ने आईजी पर आरोपियों की गिरफ्तारी नही करवाने का आरोप लगाते हुए उनके घर के बाहर शांतिपूर्ण कैंडल मार्च किया।
विज्ञापन
इस दौरान सिप्पी की मां, भाई जिप्पी और दो दोस्तों ने आंखों पर काली पट्टी बांधा था। सिप्पी के भाई जिप्पी सिद्धू ने चंडीगढ़ आईजी आरपी उपाध्याय पर सिप्पी के आरोपियों की गिरफ्तारी नही करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सूत्रों से पुलिस जांच में मिली रिपोर्ट में जज की बेटी का नाम आ रहा है।
विज्ञापन
लेकिन, आईजी आरपी उपाध्याय आरोपी की गिरफ्तारी करवाने के बजाय जांच से पल्ला झाड़ रहे है। इसी विरोध में जिप्पी ने अपनी मां और दोस्तों के साथ आईजी हाउस सेक्टर-5 के सामने शांतिपूर्वक कैंडल मार्च किया। जिप्पी सिद्धू शाम 06:25 पर आईजी के घर के सामने बैठ गए थे। इसके बाद शाम 07:15तक सभी आंखों पर काली पट्टी बांधकर बैठे थे।
विज्ञापन
सिप्पी मां ने कहा अगर चंडीगढ़ पुलिस बेटे के हत्यारों को गिरफ्तार नही करेंगी तब तक न्याय की मांग जारी रहेंगी। इस दौरान आईजी हाउस के सामने सेक्टर-3 थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौजूद थे। हालांकि, पुलिस और जिप्पी दोनों की ओर से किसी तरह का विरोध या हंगामा नही किया।
वेट एंड वॉच का मिल चुका है जवाब:
इससे दो दिनों पहले जिप्पी सिद्धू परिजनों के साथ पुलिस हेडक्वॉर्टर में एसएसपी से मिलने आए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस ने जांच के नाम पर उनकी फैमली को गुमराह किया है। इस दौरान उन्होंने एसएसपी का जवाब बताया कि उन्होंने केस में जस्ट वेट एंड वॉच की सलाह दी। इसके बाद हेडक्वॉर्टर के बाहर जब सिप्पी के भाई जिप्पी ने हत्या से जुड़े कुछ राज खोलने चाहे तो उसकी मां ने उसका मुंह बंद करा दिया। उसकी मां ने उसके मुंह पर जबर्दस्ती हाथ रख उसे चुप कराया।
मटका चौक टू प्लाजा कैंडल मार्च
जिप्पी सिद्धू ने बताया कि उन्होंने सेक्टर-27 की जगह सेक्टर-17 को कैंडल मार्च के लिया चुना है। इसके लिए उन्होंने एसडीएम से परमिशन ली है। अब 13 दिसंबर को जस्टिस फॉर सिप्पी के लिए मटका चौक से प्लाजा तक शांतिपूर्ण ढंग से कैंडल मार्च निकाला जाएगा।