फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National Dragon Boat Competition begins on Sukhana Lake, 300 players show their stamina

Chandigarh News: सुखना लेक पर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता शुरू, 300 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

Sat, 10 Dec 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
National Dragon Boat Competition begins on Sukhana Lake, 300 players show their stamina
बच्चों से बातचीत करते अधिकारी। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सुखना लेक पर 10वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई। ड्रैगन बोट महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शर्मा की अध्यक्षता में हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। संजीव कौशल ने कहा कि देश और प्रदेश पहले के मुकाबले खेलों में लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने तो दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्य सचिव ने प्रतियोगिता में भाग लेने आए मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब आदि विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों और राज्य संघ प्रतिनिधियों से अपील की कि इस खेल को बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करें। इसकी ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिता कराई जाएं।
विज्ञापन

जितनी ज्यादा प्रतियोगिता होंगी, उतना ड्रैगन बोट के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा। विनोद शर्मा ने कहा कि भारत अब इस खेल में लगातार आगे बढ़ रहा है। युवा आगे आ रहे हैं। उनमें इसको लेकर जुनून देखने को मिल रहा है जो ड्रैगन बोट के बेहतर भविष्य की ओर इशारा करता है। विनोद शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 18 राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में ड्रैगन बोट की ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इस मौके पर बोट महासंघ के महासचिव विनोद वर्मा, कोषाध्यक्ष महेंद्र कंबोज, उपाध्यक्ष राजकमल ढांडा और पंजाब ड्रेगन बोट संघ की महासचिव कृष्णा कंबोज, पश्चिम बंगाल से कार्तिक, छत्तीसगढ़ से भरतलाल, राजस्थान से सरदार सिंह, मध्यप्रदेश से संजय रनवारे, उत्तरप्रदेश से संध्या राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed