फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National and international level players are prepared in the city's Judo Centre.

Chandigarh News: सिटी के जूडो सेंटर में तैयार होते हैं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी

Sun, 15 Feb 2026 11:49 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
National and international level players are prepared in the city's Judo Centre.

विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-34 जूडो सेंटर में इन जूडो के खेल में खिलाड़ियों को नई पहचान मिल रही है। यहां पर कोच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो रहे है। कोच स्थानीय और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को जूडो की बारीकियां सिखा रहे हैं।

यह केंद्र सिर्फ एक प्रशिक्षण स्थल नहीं बल्कि सपनों को साकार करने की कार्यशाला बन चुका है। अनुभवी कोच विवेक ठाकुर बच्चों को तकनीकी दांव-पेच, फिटनेस, अनुशासन और मानसिक मजबूती का प्रशिक्षण देते हैं। कई खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं और कुछ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं।
विज्ञापन


कोच विवेक का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल खिलाड़ी तैयार करना नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना विकसित करना भी है। गरीब परिवारों के बच्चों को विशेष सहयोग और मार्गदर्शन दिया जाता है ताकि आर्थिक स्थिति उनके खेल करियर में बाधा न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक नेशनल स्तर के 500 मेडलिस्ट खिलाड़ी तैयार किए
सेक्टर 34 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के जूडो सेंटर से कोच विकेट ठाकुर ने अब तक नेशनल स्तर के 500 मेडलिस्ट खिलाड़ी तैयार किए है। वहीं इंटरनेशनल लेवल पर 12 खिलाड़ियों ने देश का नेतृत्व किया है। इनमें 10 खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल के मेडलिस्ट खिलाड़ी है। जिन्होंने एशियन चैंपियनशिप, वर्ल्ड कप, ग्रैंड पिक्स, एशिया कप, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स शामिल हैं। कोच ने बताया कि इनके यहां पर अधिकतर सरकारी स्कूलों के बच्चे है जो आज मेडल जीत रहे हैं। यह बच्चे गरीब परिवारों से हैं।

14 वर्ष की थी तब से खेलना शुरू किया
सेक्टर 41 की रहने वाली महक सिंह ने बताया कि वह जब 14 वर्ष की थी तभी इस खेल से जुड़ गई। कोच ने मुझे हमेशा से बड़ा सोचने को कहा, हमेशा कड़ी मेहनत करो फल अपने आप मिलेगा। इसके बाद मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज में इंटरनेशनल मेडलिस्ट हूं। वर्ष 2025 में ताइवान में आयोजित एशियन ओपन में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed