फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Nati vinodini' showing pain, pushes society into the beautiful world of darkness

‘नटी विनोदनी’ में दिखा वेश्या का दर्द, खूबसूरत दुनिया से अंधेरे में ढकेलता समाज

Fri, 30 Dec 2016 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 Dec 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
'Nati vinodini' showing pain, pushes society into the beautiful world of darkness
‘नटी विनोदनी’ का मंचन - फोटो : अमर उजाला

टैगोर थिएटर में चल रहे थिएटर फेस्टिवल के अंतिम दिन नाटक ‘नटी विनोदनी’ का मंचन किया गया। इसे मोहाली के सुचेतक रंगमंच की तरफ से पेश किया गया।

विज्ञापन


नाटक की शुरुआत एक ऐसी लड़की से होती है जो कि कोलकाता से है और एक वेश्यालय में पली-बढ़ी है। वह फिल्म अभिनेत्री बनना चाहती है। इसके लिए वह कोशिश करती है और एक दिन सफल भी हो जाती है।
विज्ञापन


इसके बाद वह फिल्मों और रंगमंच की एक जानी-मानी हस्ती बन जाती है। जब सफलता उसके पैर चूमने लगती है तो वह वेश्यालय को छोड़ अपनी जिंदगी अलग से शुरू करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जो काम उसकी मां ने किया, वही काम बेटी भी करे'

'Nati vinodini' showing pain, pushes society into the beautiful world of darkness
‘नटी विनोदनी’ का मंचन - फोटो : अमर उजाला

इसके लिए वह जब भी प्रयास करती है, उसमें विफल हो होती है। वह जिस तरफ भी जाती है, उसे एक अभिनेत्री के साथ वेश्या के काम से जरूर जोड़ा जाता है। पूरे नाटक में वह सोचती रहती है कि जब समाज तरक्की कर चुका है व वेश्यालय को छोड़कर उसकी अलग पहचान बन चुकी है।

फिर भी लोग यही सोचते हैं कि जो काम उसकी मां ने किया, वही काम बेटी भी करे। नाटक का निर्देशन अनीता शब्दीश ने किया। उन्होंने बताया कि इस नाटक के माध्यम से मुख्य तौर पर समाज की सोच को दिखाने का प्रयास किया गया है। 

वेश्यालय में जाने वाली महिलाएं कहीं न कहीं समाज की घटिया सोच का परिणाम हैं। यदि वेश्या के परिवार से कोई आगे बढ़ना चाहता है तो समाज प्रोत्साहित करने के बजाय उसे पीछे की ओर ढकेलता है। इसी मानसिकता को इस नाटक के माध्यम से दिखाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed