फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nataunki Manchan at Tagore Theatre

प्रेमचंद की 'बूढ़ी काकी' में दिखी असली भारत की तस्वीर

Thu, 06 Feb 2014 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 06 Feb 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
Nataunki Manchan at Tagore Theatre
चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में प्रेमचंद की कहानी पर आधारित नौटंकी देखने को मिली। मिनिस्टरी ऑफ कल्चर और गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एंड डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर, हरियाणा की ओर से आयोजित नौटंकी के दूसरे दिन बुधवार को बूढ़ी काकी नौटंकी खेली गई।
विज्ञापन


गरीबी को अकसर अपनी कहानियों में जगह देने वाले मुंशी प्रेमचंद की इस कहानी को नौटंकी के  रूप में राज कुमार श्रीवास्तव ने लिखा और इसे अतुल यादवंशी ने निर्देशित किया।
विज्ञापन


नौटंकी को अपने ही अंदाज में नट और नटी ने शुरू किया। जहां एक गांव की कहानी बताई जाती है। गांव का एक घर और उसमें रहने वाला एक परिवार, जिसमें एक बूढ़ी काकी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की ओर से अक्सर नजरअंदाज कर देने वाली काकी को पेट भर खाना भी नहीं मिलता और जब घर में शादी होती है तो सब भर पेट खाते हैं, लेकिन काकी भूखी रह जाती है। रात को भूख जब ज्यादा लगने लगती है तो काकी कुटिया से उठ कर बारातियों द्वारा फेंके गए जूठे पत्तल में पड़ा खाना खाने लग जाती है। यह देख परिवार वालों का दिल पसीज जाता है और वह काकी से माफी मांगते है।

नौटंकी में गांव को बखूबी दिखाया है। काकी के रोल में सोनम सेठ का अभिनय शानदार रहा काकी द्वारा अंत में जूठे पत्तल से खाना असल में दिल पसीज देता है। नौटंकी में सबसे खूबसूरत बात लाइट रही, क्योंकि रंग बिरंगे परिधानों में लाइट, उसे जीवंत कर देती है।


नौटंकी में स्टेज का बेहद अच्छा इस्तेमाल किया गया। बड़े स्टेज पर एक तरफ काकी की कुटिया और एक तरफ शादी के लिया लगाया गया टेंट। शादी में महिला संगीत में आर्टिस्ट के साथ दर्शक  भी गाने लगे, जो नौटंकी को दर्शकों के साथ जोड़ने में भी कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed