{"_id":"572afea34f1c1b22175cd9f6","slug":"narendra-modi-world-yoga-day-modi-chandigarh-visit-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में योगा करेंगे मोदी, स्थान अभी तक फाइनल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में योगा करेंगे मोदी, स्थान अभी तक फाइनल नहीं
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 May 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
pm modi
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 जून को वर्ल्ड योगा डे पर प्रधानमंत्री मोदी चंडीगढ़ में योगा करेंगे, लेकिन इसके लिए जगहर अभी तक फाइनल नहीं हुई है, लेकिन यूटी प्रशासन ने कैपिटल कॉम्प्लेक्स को ही आयोजन स्थल मानकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इतना ही नहीं यह तक तय हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहां बैठेंगे। लोगों की डायरेक्शन क्या होगी। कैपिटल कॉम्प्लेक्स में विधानसभा के गेट के बाहर प्रधानमंत्री आसन जमाएंगे। हाईकोर्ट की तरफ उनका मुंह होगा।
सभी लोगों का मुंह विधानसभा की तरफ होगा। एक व्यक्ति को योग करने के लिए 3 स्क्वेयर मीटर जगह मिलेगी। इसमें उसके लिए चटाई बिछी होगी। व्यक्ति को जो कोड दिया जाएगा, वही कोड उसकी चटाई का होगा। प्रशासन कार्यक्रम में 40 हजार लोग जुटने की उम्मीद जता रहा है। इससे पहले 24 जनवरी 2015 को जब प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ कैपिटल कॉम्प्लेक्स आए थे तब वह विधानसभा गेट के बाहर ही ओलांद से गले मिले थे। यहीं पर पूरा फोटो सेशन हुआ था।
इवेंट मैनेजमेंट कंपनी करेंगे हायर
प्रशासन कार्यक्रम के लिए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को हायर करेगा। जो मैट, चटाई उपलब्ध करवाने से लेकर मंच सज्जा और बाकी सभी चीजों को आयोजन स्थल पर देखेगी। दिल्ली में भी एक ही एजेंसी को हायर किया गया था। दिल्ली के दस्तावेजों को ध्यान में रख ही यह सब किया जाएगा। 40 हजार लोग जुटने का अंदाजा लगाकर प्रशासन टेंडर जारी करने जा रहा है। 11 मई को टेंडर की प्री बिड होगी।
विज्ञापन
योग के लिए प्रशासन की रोजाना आएगी वेक-अप कॉल
योग क्लास में समय से पहुंचने के लिए प्रशासन लोगों को अलसुबह वेक-अप कॉल भी करेगा। यह कॉल रोजाना लोगों के पास आएगी। रेंडमली किसी के भी नंबर पर यह कॉल आ सकती है। इसके लिए कांटेक्ट नंबर जुटाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं योग प्रोटोकॉल की पूरी जानकारी देने के लिए अलग से वेबसाइट भी बनाई जा रही है। जिस पर लॉग इन कर कार्यक्रम संबंधी सभी जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। लोगों से संपर्क साधने के लिए मोबाइल एप भी बनाया जा रहा है। इस एप के जरिए भी लोगों को योग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आईटी डिपार्टमेंट डिजिटल फोरम में अपना काम करेगा।
जून के पहले सप्ताह में योग फेस्ट भी
यूटी प्रशासन कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहता। खासकर युवाओं को आकर्षित करने के लिए पुरजोर प्रयास हो रहे हैं। इसके लिए जून के पहले सप्ताह में योग फेस्ट का आयोजन भी करवाया जाएगा। इसमें योग से जुड़ी संस्थाओं के वालंटियर्स विभिन्न आसन की मुद्रा में मिलेंगे। यह फेस्ट तीन से चार दिन का होगा। गर्मियों की छुट्टियों में भी स्कूलों में योग कक्षाएं लगेंगी। यह कक्षाएं अनिवार्य नहीं होंगी। स्टूडेंट्स अपनी मर्जी से इसमें भाग ले सकते हैं।
ब्रह्मऋषि योगा ट्रेनिंग कॉलेज होगा सूचना केंद्र
कार्यक्रम के लिए ब्रह्मऋषि योगा ट्रेनिंग कॉलेज सेक्टर-19 को जन सूचना केंद्र बनाया गया है। यहां डॉ. दिनेश ब्रह्मचारी योग संबंधी सभी जानकारी लोगों को उपलब्ध करवाएंगे। इसके अलावा वह योग शिक्षकों को ओरियंटेशन कोर्स भी करवाएंगे।