फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   narendra modi rally in punjab

नरेंद्र मोदी आज रैली से फतेह करेंगे पंजाब

Sun, 23 Feb 2014 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Feb 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
narendra modi rally in punjab

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की गर्जना के लिए जगरांव का मैदान पूरी तरह से तैयार हो गया है। 23 फरवरी को मोदी फतेह रैली के जरिये पंजाब में चुनावी बिगुल फूकेंगे। अकाली-भाजपा गठबंधन का दावा है कि यह रैली पंजाब के इतिहास में नया इतिहास रचेगी। मोदी के लिए मंच पर विशेष तौर पर बुलेटप्रूफ स्टेज तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


पंजाब के डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की देखरेख में पूरा पुलिस बल चप्पे चप्पे की छानबीन करने में जुटा रहा। रैली के दिन रविवार को लुधियाना फिरोजपुर रोड पर केवल रैली से संबंधित वाहन ही चल सकेंगे। सामान्य ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्तों से मोड़ने का इंतजाम किया गया है। 24 घंटे पहले ही पुलिस मुलाजिमों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


रैली सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी। नरेंद्र मोदी हलवारा एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे और हेलिकॉप्टर से रैली स्थल तक पहुंचेंगे। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल की तरफ से सीएम प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। रैली में आने वाले लोगों की सहुलियत के लिए पार्किंग का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है।

रैली को लेकर जगरांव के होटल, गुरुद्वारा और धर्मशाला में पैर रखने तक की जगह नहीं है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उधर रैली स्थल पर अकाली-भाजपा की झंडियां ही झंडियां, बैनर एवं पोस्टर ही नजर आ रहे हैं।

उधर रैली का विरोध करने वालों पर भी पुलिस की खास नजर रहेगी। कई जत्थेबंदियों ने मोदी की रैली का विरोध करने का फैसला किया है। इसे देखते हुए पुलिस का काम दोगुना हो गया है। ऐसे में पुलिस मुलाजिम सादी वर्दी में तैनात रहेंगे और हर आने जाने वाले पर पैनी नजर रहेगी।

बारिश हो या तूफान, रैली होकर रहेगी: सुखबीर

narendra modi rally in punjab

डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने साफ किया है कि बारिश हो या आंधी तूफान, मोदी की जगरांव रैली होकर रहेगी। जगरांव की सरजमीं पर अकाली भाजपा के झंडे झूलते रहेंगे।

इस रैली की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुखबीर शनिवार को नेहरू सिद्धांत केंद्र में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार-शनिवार की रात से खराब हुए मौसम के कारण प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। ऐसा लग रहा है कि बादलों ने रैली में विघभन डालने की तैयारी कर ली है। सुबह से लेकर शाम तक रैली के प्रबंधक मौसम विभाग से बादलों की चाल का हाल जानने में जुटे रहे।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय स्थित मौसम विभाग के माहिरों का कहना है कि रविवार को बादल रहने की संभावना है, लेकिन जगरांव में बारिश के आसार कम ही हैं। शुक्रवार शाम से ही इलाके में बारिश का माहौल बना हुआ है। इससे पहले भी खराब मौसम के कारण 21 दिसंबर की मोदी की रैली को स्थगित करना पड़ा था।

लाल बत्ती कारों से लाल हुआ जगरांव

narendra modi rally in punjab

23 फरवरी को भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की फतेह रैली के चलते प्रदेश सरकार ने जगरांव शहर के चारों ओर पुलिस तैनात कर दी है।

दिन ढलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों, अकाली भाजपा नेताओं, मंत्रियों, चेयरमैन, मुख्य संसदीय सचिव की गाड़ियों पर लगी लाल बत्तियों की चमक से पूरा शहर लाल हो जाता है। पिछले दो दिन से दिन रात सरकारी गाड़ियों के हूटरों से सारा इलाका गूंज रहा है। इससे जगरांव की जनता को भारी परेशानी हो रही है।

गौरतलब है कि भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान राजनाथ सिंह, सीएम प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल समेत अकाली भाजपा गठबंधन के सैकड़ों नेता और बड़ी संख्या में अधिकारी यहां पहुंच रहे हैं।

शीर्ष नेताओं की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए ही जगरांव को पुलिस नगरी में बदल दिया गया है। रैली वाली जगह, रैली के रास्ते, जीटी रोड के अलावा तमाम लिंक रोड, चौक पर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। 24 घंटे चेकिंग, पेट्रोलिंग, अफसरों की गाड़ियों के लगातार बज रहे हूटर लोगों को परेशान कर रहे हैं।

उच्चाधिकारी मुलाजिमों को बार बार रिहर्सल करवा कर उनको जिम्मेदारी का अहसास करा रहे हैं।  सुरक्षा के नाम पर रेहड़ी, फड़ी वालों की शामत आई हुई है। उनको रेहड़ी फड़ी नहीं लगाने दी जा रही। पूरे तामझाम को देखते हुए यह साफ हो गया है कि 23 फरवरी को रैली के बाद ही जगरंाव के लोग चैन की सांस ले पाएंगे।

बारिश ने बिगाड़ा रैली के इंतजाम का गणित

narendra modi rally in punjab

पिछले एक माह से प्रशासन नरेंद्र मोदी की फतेह रैली की तैयारियों का गणित शुक्रवार की रात हुई मूसलाधार बारिश ने बिगाड़ दिया।  रैली स्थल पर शनिवार सुबह बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया और कुर्सियंा भी भीग गईं।

हालात पर काबू पाने के लिए लुधियाना के डीसी ने कमान थामी और सुबह पौने नौ बजे स्टेज पर ही अधिकारियों की क्लास ली। इसके बावजूद शनिवार की शाम तक इंतजाम पूरे नही हो पाए थे। रविवार को शुगर मिल ग्राउंड में एनडीए के पीएम पद के

उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पंजाबियों को संबोधित करेंगे। भाजपाइयों का दावा है कि रैली में लाखों लोगों की भीड़ जमा होगी।

प्रशासन की और से रैली स्थल को ठीक करने के लिए लुधियाना और रायकोट तक से मशीनरी और सफाई कर्मचारी मंगवाए गए। शनिवार की देर शाम तक रैली स्थल के कई हिस्सों में पानी जमा था और सफाई कर्मी पूरी मेहनत से मैदान में पसीना बहा रहे थे।

इतना ही नहीं बारिश के साथ आई तेज आंधी ने रैली स्थल को जाते रास्ते पर लगे कई स्वागती बोर्ड भी उखाड़ फैं के। जो शनिवार की रात तक जस के तस ही थे। बारिश के चलते अधिकारी दिनभर फतेह रैली ग्राउंड में पसीना बहाते दिखे। अधिकारियों का दावा है कि समय रहते सभी इंतजाम पूरे हो जाएंगे।

शनिवार को भाजपा के पंजाब प्रभारी शांता कुमार, सहप्रभारी शाम जाजू, राज्य प्रधान कमल शर्मा, संगठन महामंत्री अजय जामवाल, पूर्व मंत्री बलराम जी दास टंडन, युवा मोर्चा के प्रधान मोहित गुप्ता, जिला देहात लुधियाना के प्रभारी अरुणेश मिश्रा और डा रजिंदर शर्मा ने फतेह रैली स्थल का दौरा किया।

देर शाम राज्य के कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, शरणजीत सिंह ढिल्लो, बंलवत सिंह रामूवालिया, विधायक दलजीत सिंह चीमा ने भी फतेह रैली स्टेज का दौरा किया और अधूरे प्रंबंध मुक्कमल करवाने के लिए अधिकारियों से बैठक भी की।

डीजीपी सुमेध सैनी खुद शनिवार को रैली स्थल पर पहुंचे और उन्होंने रैली स्थल का दौरा करके अधिकारियों की फाइनल रिहर्सल भी करवाई।

फतेह रैली को लेकर महिलाओं में उत्साह

narendra modi rally in punjab

नरेंद्र मोदी की 23 फरवरी को जगराओं में आयोजित फतेह रैली को लेकर महिलाओं में काफी जोश है। रैली के संबंध में हैबोवाल मंडल महिला मोर्चा की शनिवार को मंडल प्रधान प्रवीण धीर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।

इसमें प्रदेश महिला मोर्चा प्रधान रेनू थापर, जिला महिला मोर्चा प्रधान साक्षी जुल्का, प्रभारी नीलम धवन, सचिव संगीता भंडारी, मंजू,नीरू उपस्थित रहीं। इस दौरान महिला मोर्चा की सदस्यों ने कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया।  इस मौके पर जनक भंडारी, मनु भंडारी, हनी भंडारी एवं इलाके की सभी महिलाएं उपस्थित रहीं।

फतेह रैली को लेकर चलता रहा बैठकों का दौर
लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रविवार को होने वाली फतेह रैली को लेकर भाजपाई पूरे जोश में दिखाई दे रहे है। रैली को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर तक बैठकों का दौर चलता रहा। मंडल प्रभारी कार्यकर्ताओं को मोदी की रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए कहते दिखाई दिए।

भारतीय जनता पार्टी सलेम टाबरी मंडल की एक बैठक जिला सचिव भूपिंदर कौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में रैली में बढ़ चढ़ कर भाग लेने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में हरीश कुमार, विक्रम ठाकुर, सुनील कपूर, अनिल नैय्यर, सुनील कुमार, राजिंदर कौर, सुरिंदर कुमार व मीना कुमारी मौजूद थे।

मोदी को काले झंडे दिखाएंगे कांग्रेसी

narendra modi rally in punjab

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की जगरांव रैली किसी भी हालात में सफल नहीं हो पाएगी। सरकारी मशीनरी का दुरु पयोग कर और पैसे देकर लाई गई भीड़ के लोग क्रांतिकारी सोच के प्रतीक नहीं हो सकते।

ये विचार कांग्रेसी नेता कंवर हरप्रीत सिंह संधू ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के पंजाब आने पर काले झंडे दिखा शांति पूर्वक ढंग से रोष जताएंगे।

कंवर हरप्रीत सिंह संधू ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी कांग्रेसी एकजुट है। उन्होंने कहा कि पंजाबी किसानों के साथ धक्केशाही कर उन्हें बर्बाद करने वाले नरेंद्र मोदी का पंजाब में स्वागत करना चिंताजनक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि खुद को पंथ रत्न कहलाने वाले मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह यह कार्य कर पंजाब की जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वर्कर मोदी के पंजाब आने पर काले झंडे दिखा शांति पूर्वक ढंग से रोष जताएंगे। इस मौके पर मनमोहन सिंह, ओम दत्त शर्मा, राजा खेड़ी, जगजोत सिंह, अमनजोत डेहलों, काका डेहलों, बिक्रमजीत सिंह भुल्लर, गुरवंत सिंह तूर, तेजपाल दत्ता, गगन भाटिया, गुरमीत सिंह खंगूड़ा, पप्पू शेखर, मनप्रीत सिंह बाजवा व संजय शुक्ला हाजिर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed