फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Name declared for Punjab Sahitya Ratna and Shiramani Awards

पंजाब : साहित्य रत्न और शिरोमणि पुरस्कारों का एलान, जानिए लिस्ट में शामिल हैं कौन से नाम 

Fri, 04 Dec 2020 11:56 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Dec 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
Name declared for Punjab Sahitya Ratna and Shiramani Awards
चंडीगढ़ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के भाषा विभाग ने साहित्य और कला के 18 अलग-अलग वर्गों के लिए 90 साहित्य रत्न और शिरोमणि पुरस्कारों का एलान कर दिया है। पंजाब के उच्च शिक्षा और भाषा मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में नामों पर अंतिम फैसला किया गया।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री ने बोर्ड सदस्यों से अपील की थी कि पुरस्कारों का चयन निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ किया जाए ताकि पुरस्कारों की प्रतिष्ठा कायम रहे। उन्होंने समूह पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि साहित्यकार और लेखक हमारे समाज का सरमाया हैं। 

विज्ञापन


इन नामों पर लगी अंतिम मोहर
  • पंजाबी साहित्य रत्न साल 2015 से 20 के लिए क्रमश: ओम प्रकाश गाशो, गुरभजन भुल्लर, गुलजार सिंह संधू, फखर जमान, डॉ. तेजस्वी मान और डॉ. बरजिंदर सिंह हमदर्द को चुना गया है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • शिरोमणि पंजाबी साहित्यकार के लिए जोगिंद्र सिंह कैरों, तारन गुलजार, केएल गर्ग, अतरजीत सिंह, किरपाल कजाक और डॉ. मनमोहन का नाम फाइनल किया गया है। 
  • हिंदी साहित्यकारों में विनोद शाही, सुखविंदर कौर बाठ, राजी सेठ, बली सिंह चीमा, अजय शर्मा और डॉ. कीर्ति केसर को चुना गया है। 
  • उर्दू साहित्यकारों में मुहम्मद फयाज फारूकी, नदीम अहमद नदीम, टीएन राज, बीडी कालिया हमदम, मुहम्मद बशीर और रहमान अख्तर का नाम फाइनल किया गया है।

 इन पुरस्कारों के अतिरिक्त संस्कृत साहित्यकार, पंजाबी कवि, पंजाबी आलोचक, खोज साहित्यकार, पंजाबी ज्ञान साहित्यकार पुरस्कार, पंजाबी साहित्यकार (विदेशी) पुरस्कार, पंजाबी साहित्यकार (पंजाब से बाहर) पुरस्कार, पंजाबी बाल साहित्य लेखक पुरस्कार, शिरोमणि रागी पुरस्कार, ढाडी-गीतकार आदि पुरस्कार के लिए भी नामों पर फैसला लिया गया है।

बैठक में उच्च शिक्षा और भाषा मंत्री, प्रशासनिक सचिव उच्च शिक्षा विभाग, प्रशासनिक सचिव सांस्कृतिक मामले, प्रशासनिक सचिव वित्त विभाग, वाइस चांसलर पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, वाइस चांसलर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर, प्रधान पंजाब कला परिषद, चंडीगढ़, प्रधान पंजाबी साहित्य अकादमी लुधियाना, डायरेक्टर पंजाबी साहित्य अकादमी हरियाणा, प्रधान पंजाबी साहित्य अकादमी दिल्ली, प्रधान पंजाबी साहित्य सभा दिल्ली, प्रधान केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा (रजि.), प्रधान केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा (सेखों), प्रधान केंद्रीय साहित्य अकादमी नई दिल्ली, प्रधान संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली, डायरेक्टर भाषा विभाग पंजाब ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed