{"_id":"581385d04f1c1b2f77bc5640","slug":"nagar-nigam-house-meeting-big-decision-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हंगामेदार रही निगम की सदन बैठक, जानिए बैठक की बड़ी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामेदार रही निगम की सदन बैठक, जानिए बैठक की बड़ी बातें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
हंगामेदार रही निगम की सदन बैठक
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम प्राइमरी स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग वर्तमान व्यवस्था के बीच चलाने को तैयार नहीं है। निगम सदन की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया कि अगर प्रशासन ये दोनों विभाग वापस लेना चाहता है तो ले सकता है। अगर नगर निगम के पास ही रखना चाहता है तो सारे अधिकार भी निगम को इन दोनों विभाग से जुड़े हुए दिए जाने चाहिए।
मालूम हो कि 5 साल पहले ये दोनों विभाग प्रशासन की ओर से नगर निगम को दिए गए थे लेकिन इन दोनों विभाग में तैनात अधिकारी अभी प्रशासन के अंर्तगत ही काम कर रहे हैं। नगर निगम यहां पर न तो कोई सुविधा में इजाफा कर सकता है और न ही कोई भर्ती कर सकता है जिस कारण इन दोनों विभागों के अंर्तगत आने वाले स्कूलों और डिस्पेंसरियों की हालत खस्ता होती जा रही है। नगर निगम के अंर्तगत 7 प्राइमरी स्कूल और 20 डिस्पेंसरियां चल रही हैं।

कैमरा लगाएंगे लोग, निगम को मिलेगी रायलटी
हंगामेदार रही निगम की सदन बैठक
कैमरा लगाएंगे लोग, निगम को मिलेगी रायलटी
सदन की बैठक में एक कंपनी ने भी प्रजेंटेशन दी, जिसके तहत निगम ने एक कंपनी को पास किया। इसके तहत वह शहरवासियों के घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। राशि शहरवासी ही अदा करेंगे, लेकिन इसकी 5 प्रतिशत रायलटी नगर निगम को मिलेगी।
प्लास्टिक से तेल बनाने वाले प्लांट को किया पास
सदन की बैठक में चेन्नई में स्टडी करके आए प्लांट की रिपोर्ट भी पेश की गई, जिसके तहत सदन में प्लास्टिक से तेल बनाने वाले प्लांट लगाने का प्रस्ताव भी पास कर दिया। मालूम हो कि पिछले माह स्टडी टूर पर सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन सतीश कैंथ, मनोनीत पार्षद सुरेंद्र बग्गा और बाबूलाल गए थे।