फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nagar nigam house meeting big decision chandigarh

हंगामेदार रही निगम की सदन बैठक, जानिए बैठक की बड़ी बातें

Fri, 28 Oct 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Oct 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam house meeting big decision chandigarh
हंगामेदार रही निगम की सदन बैठक - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम प्राइमरी स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग वर्तमान व्यवस्था के बीच चलाने को तैयार नहीं है। निगम सदन की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया कि अगर प्रशासन ये दोनों विभाग वापस लेना चाहता है तो ले सकता है। अगर नगर निगम के पास ही रखना चाहता है तो सारे अधिकार भी निगम को इन दोनों विभाग से जुड़े हुए दिए जाने चाहिए।
विज्ञापन


मालूम हो कि 5 साल पहले ये दोनों विभाग प्रशासन की ओर से नगर निगम को दिए गए थे लेकिन इन दोनों विभाग में तैनात अधिकारी अभी प्रशासन के अंर्तगत ही काम कर रहे हैं। नगर निगम यहां पर न तो कोई सुविधा में इजाफा कर सकता है और न ही कोई भर्ती कर सकता है जिस कारण इन दोनों विभागों के अंर्तगत आने वाले स्कूलों और डिस्पेंसरियों की हालत खस्ता होती जा रही है। नगर निगम के अंर्तगत 7 प्राइमरी स्कूल और 20 डिस्पेंसरियां चल रही हैं।
विज्ञापन

कैमरा लगाएंगे लोग, निगम को मिलेगी रायलटी

nagar nigam house meeting big decision chandigarh
हंगामेदार रही निगम की सदन बैठक
कैमरा लगाएंगे लोग, निगम को मिलेगी रायलटी
सदन की बैठक में एक कंपनी ने भी प्रजेंटेशन दी, जिसके तहत निगम ने एक कंपनी को पास किया। इसके तहत वह शहरवासियों के घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। राशि शहरवासी ही अदा करेंगे, लेकिन इसकी 5 प्रतिशत रायलटी नगर निगम को मिलेगी। 

प्लास्टिक से तेल बनाने वाले प्लांट को किया पास
सदन की बैठक में चेन्नई में स्टडी करके आए प्लांट की रिपोर्ट भी पेश की गई, जिसके तहत सदन में प्लास्टिक से तेल बनाने वाले प्लांट लगाने का प्रस्ताव भी पास कर दिया। मालूम हो कि पिछले माह स्टडी टूर पर सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन सतीश कैंथ, मनोनीत पार्षद सुरेंद्र बग्गा और बाबूलाल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed