फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   nagar nigam election, haryana nagar nigam election, haryana election commission, haryana

हरियाणा नगर निकाय चुनाव, महत्वपूर्ण तारीखें और कुछ नए नियम

Sat, 30 Apr 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Apr 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam election, haryana nagar nigam election, haryana election commission, haryana
हरियाणा चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की 15 नगर परिषदों और 28 नगर पालिकाओं के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। सा‌थ ही इस बार कुछ बदलाव किए गए हैं। 22 मई को होने वाले चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से विभागों को निर्देश जारी करने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दिया गया है। पंचायत चुनाव की तर्ज पर शिक्षा सहित अन्य शर्तें पहले की तरह ही होंगी, जिससे पढ़े-लिखे उम्मीदवारों को ही प्रतिनिधित्व का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन


राज्य चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद के 385 जबकि नगर पालिकाओं के 436 वार्डों में इस दिन चुनाव होंगे। इसके अलावा नगर निगम, पानीपत के वार्ड नंबर-9, रेवाड़ी नगर परिषद के वार्ड-1 के अलावा नगर पालिका(कलानौर) के वार्ड-7 में भी इसी दिन उप चुनाव भी होंगे। प्रदेश के शेष तीन नगर परिषदों(भिवानी, सिरसा और रेवाड़ी) सहित 22 नगर पालिकाओं में चुनाव बाद में होंगे।
विज्ञापन


राज्य चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा ने बताया कि चुनाव के लिए सुरक्षा सहित तमाम बुनियादी जरूरी सुविधाओं के लिहाज से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू हो चुका है। चुनाव ड्यूटी में शामिल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए, ताकि किसी भी बूथ पर किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगर पालिका चुनाव में 15 लाख, 20 हजार, 456 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे जिनमें आठ लाख, तीन हजार, 445 पुरुष जबकि सात लाख, सात हजार, 71 महिला वोटर हैं। नगर परिषद चुनावों में नौ लाख, 9476 वोटर अपने मतों का प्रयोग करेंगे।

इन नगर परिषद और पालिका में होंगे 22 मई को चुनाव

nagar nigam election, haryana nagar nigam election, haryana election commission, haryana
election
15 नगर परिषदों में चरखी दादरी, हांसी, कैथल, नारनौल, टोहाना, फतेहाबाद, सोहना, बहादुरगढ़, नरवाना, जींद, थानेसर, होडल, पलवल, मंडी डबवाली, गोहाना में चुनाव होंगे। 22 मई को ही नारायणगढ़, चीका, राजौंद, बरवाला, महेन्द्रगढ़, नांगल चौधरी, समालखा, भूना,रतिया, झज्जर, सफीदों, उचाना, तरावड़ी, निसिंग, घरौंडा, असंध, लाडवा, पेहवा, शहबाद, फिरोजपुर झिरका, नूंह, पुन्हाना, बावल, मेहम, कलांवाली, एलनाबाद, रानिया और गन्नौर नगर पालिका के लिए चुनाव होंगे।

नगर पालिका के 821 परिषद के 385 वार्डों में होंगे चुनाव
28 नगर पालिकाओं के 821 वार्ड में 470 वार्ड अलग अलग वर्गों के लिए आरक्षित होंगे जबकि 351 वार्ड अनारक्षित हैं। 15 नगर परिषद के चुनाव कुल 385 वार्डों में होंगे, जिनमें 206 अलग अलग वर्गों के लिए आरक्षित हैं जबकि 176 अनारक्षित हैं।

अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों में सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
पूरे प्रदेश में नगर परिषद चुनाव के लिए 919 बूथों में से 143 को संवेदनशील जबकि 83 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। नगर पालिकाओं के चुनावों के लिए 1448 बूथों में से 139 को अति संवेदनशील जबकि 247 संवेदनशील बूथ घोषित किए गए हैं। राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

ये रही चुनाव की महत्वपूर्ण तारीखें

nagar nigam election, haryana nagar nigam election, haryana election commission, haryana
election
29 अप्रैल- चुनाव अधिकारियों की ओर से रूल-20 के तहत नामांकन के लिए नेाटिस का प्रकाशन
5-11 मई(सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक)-नामांकन दाखिल करने की तारीख
12 मई-उम्मीदवारों की ओर से अपनी योग्यता को प्रमाणित करने
12 मई-नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी
13 मई-उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख
13 मई-उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन
22 मई -चुनाव(सुबह 7 बजे से शाम 5.00)
22 मई-मतदान के बाद मतगणना की शुरुआत। मतगणना कार्य के पूरा होने पर परिणामों की घोषणा।

इस बार नगर निकाय चुनाव में ये अहम बदलाव

nagar nigam election, haryana nagar nigam election, haryana election commission, haryana
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
चुनाव खर्च में इजाफा
नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार के लिए चुनाव खर्च की सीमा 1.75 लाख रुपये बढ़ाकर दो लाख 10 हजार रुपये निर्धारित की गई है। पहले नगर परिषद के लिए चुनाव खर्च की सीमा 75 हजार थी, जिसे बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है। नगर पालिका चुनाव में चुनावी खर्च की सीमा 50 से बढ़ाकर 75 हजार रुपये निर्धारित की गई है।

चुनाव में 2076 ईवीएम का होगा इस्तेमाल
चुनावों में 2076 ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए 6300 कर्मचारी व अधिकारियों  सहित 141 ड्यूटी मजिस्ट्रेट व सुपरवाईजर लगाए गए हैं। 

उपचुनावों में 25145 मतदाता करेंगे मतों का प्रयोग
नगर निगम, पानीपत के वार्ड-नौ में होने वाले उप-चुनाव में 20921 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। 18 बूथों पर होने वाले इस चुनाव के अलावा रेवाड़ी में भी नगर परिषद के चुनाव में 3136 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। रोहतक के कलानौर में नगर पालिका के चुनाव में 1088 वोटर उम्मीदवार के भाग्य का फैसला करेंगे।

22 नगर पालिका में बाद में होने हैं चुनाव
प्रदेश में कुल 50 नगर पालिका हैं, जिनमें से 22 की मियाद बाद में पूरी हो रही है। इस वजह से बाद में चुनावों की घोषणा की जाएगी। फर्रुखनगर, कलानौर, पुंडरी में अगस्त 18, सांपला और धारूहेड़ा में मई 2019, उकलाना में जनवरी-20, जुलाना और कनीना मई 17, लोहारु और हथीन में 2017, तावड़ू, पटौदी, खरखौदा, इंद्री, नारनौंद, बवानी खेड़ा, कलायत सहित अन्य जगहों पर चुनाव बाद में होने हैं। इसके अलावा तीन नगर परिषदों में वार्डबंदी का काम पूरा नहीं होने और एक की मियाद 2019 में पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed